फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AAP creates a ruckus at GMADA; stones pelted at ED vehicles, windows smashed, and tires deflated

Mohali News: गमाडा में आप का हंगामा, ईडी की गाड़ियों पर किया पथराव, शीशे टूटे और टायरों की निकाली हवा

Fri, 25 Sep 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
AAP creates a ruckus at GMADA; stones pelted at ED vehicles, windows smashed, and tires deflated
गमाडा में ईडी की कार्रवाई के बीच आप कार्यकर्ता गेट तोड़कर कैंपस में घुसे प्रदर्शनकारी
विज्ञापन

पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद 15 हिरासत में लिए, सीआरपीएफ और एंटी फोर्स ने संभाला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। गमाडा कार्यालय में ईडी की करीब 50 घंटे चली कार्रवाई के तीसरे दिन गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों आप नेता और कार्यकर्ता गमाडा कार्यालय के बाहर जुटे और ईडी व भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शन का नेतृत्व आप के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष अमनशेर सिंह शेरी कलसी, विधायक चेतन सिंह जौरामाजरा और एसएस अहलूवालिया ने किया। प्रदर्शनकारियों को गमाडा परिसर में जाने से रोकने के लिए पुलिस ने मुख्य गेट बंद कर भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी। कुछ देर तक नारेबाजी के बाद प्रदर्शनकारियों ने गेट की ओर बढ़ते हुए अंदर जाने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन धक्का-मुक्की के बीच प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट खोल दिया और बड़ी संख्या में लोग परिसर में दाखिल हो गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए गमाडा बिल्डिंग के मुख्य प्रवेश द्वार तक पहुंच गए और अंदर जाने का प्रयास करने लगे। एसपी हेडक्वार्टर नवरीत विर्क और डीएसपी हरसिमरन सिंह बल ने पुलिस टीम के साथ उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस और धक्का-मुक्की हुई। हालात को देखते हुए एसएसपी वरुण शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था संभाली। इसके बावजूद कुछ प्रदर्शनकारी सुरक्षा घेरा तोड़कर गमाडा कैंपस के अंदर पहुंच गए। ईडी की गाड़ियों पर पथराव, शीशे टूटे इसी दौरान स्थिति और बिगड़ गई। कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर ईडी की गाड़ियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। इससे ईडी की गाड़ियों के शीशे टूट गए और कुछ वाहनों के टायरों की हवा भी निकाल दी गई। गमाडा कार्यालय की तरफ भी पथराव किया गया, जिससे वहां शीशे टूटने की बात सामने आई। बढ़ते तनाव को देखते हुए मौके पर सीआरपीएफ और एंटी रायट फोर्स को बुलाया गया।

ईडी टीम को सुरक्षा घेरे में निकाला ईडी की टीम जब करीब 50 घंटे की कार्रवाई पूरी करने के बाद दस्तावेज और अन्य सामान लेकर गमाडा परिसर से बाहर निकलने लगी तो पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना लिया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की। पुलिस ने करीब 12 से 15 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया। इसके बाद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच ईडी की गाड़ियों को गमाडा परिसर से बाहर निकालकर चंडीगढ़ बॉर्डर तक सुरक्षित छोड़ा गया। ईडी की टीम के रवाना होने के बाद प्रदर्शनकारी भी धीरे-धीरे शांत हुए और मौके पर स्थिति सामान्य हुई।
विज्ञापन

कोट्स
ईडी की गाड़ियों और गमाडा कार्यालय पर पथराव करने वालों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - वरुण शर्मा, एसएसपी मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed