फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal Council Warning: Baltana furniture market shopkeepers must remove their goods within two days, or face confiscation

नगर परिषद की चेतावनी : बलटाना फर्नीचर मार्केट के दुकानदार दो दिन में हटा लें सामान, वरना होगा जब्त

Fri, 25 Sep 2026 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council Warning: Baltana furniture market shopkeepers must remove their goods within two days, or face confiscation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। बलटाना की फर्नीचर मार्केट में सड़क और सार्वजनिक जगह पर सामान फैलाकर कारोबार करने वाले दुकानदारों पर नगर परिषद ने अब सख्त रुख अपना लिया है। दरअसल नगर परिषद ने दुकानदारों को नोटिस जारी करते हुए दो दिन के भीतर सड़क पर रखा सामान हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद परिषद की टीम औचक कार्रवाई करते हुए सामान जब्त कर सकती है। बाजार में दुकानों के बाहर सड़क तक सोफा, बेड, अलमारियां, टेबल, कुर्सियां और अन्य फर्नीचर रखा जा रहा है। इससे सड़क की जगह लगातार कम हो रही है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ राहगीरों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि सार्वजनिक सड़क को निजी डिस्प्ले एरिया के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वहीं, दो दिन की समय सीमा खत्म होने के बाद नगर परिषद की टीम बिना किसी अतिरिक्त ढील के मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर सकती है। यदि सड़क पर मिला सामान जब्त कर परिषद के कब्जे में लिया जाएगा, जिसके साथ ही नियमों के तहत संबंधित दुकानदारों पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई भी की जा सकती है। प्रशासन की कार्रवाई यहीं नहीं रुकेगी। अधिकारियों की ओर से बाजार में दोबारा निरीक्षण कर यह भी देखा जाएगा कि जिन दुकानदारों ने सामान हटाया है, उन्होंने फिर से सड़क पर कब्जा तो नहीं किया। दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिषद की इस चेतावनी से दुकानदारों में हड़कंप की स्थिति है और अब दो दिन बाद होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
चार दुकानदारों को जारी हुआ था प्रदूषण विभाग का नोटिस
बलटाना फर्नीचर मार्केट में खुले में स्प्रे पॉलिश करने की शिकायत मिलने के बाद प्रदूषण विभाग ने चार दुकानदारों को नोटिस जारी किया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि दुकानदार प्रदूषण विभाग के निर्धारित नियमों की अनदेखी करते हुए खुले में स्प्रे पॉलिश का काम कर रहे हैं। विभाग की कार्रवाई में अरोड़ा फर्नीचर, धीमान फर्नीचर और हनुमान फर्नीचर समेत चार दुकानदार शामिल थे। खुले में स्प्रे पॉलिश से निकलने वाली गंध और धुएं के कारण आसपास के लोगों को परेशानी होने की शिकायतें सामने आई थीं। विभाग ने दुकानदारों को नियमों का पालन करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

सामान फैलाते हैं तो यह होती हैं परेशानियां :
-सड़क पर सामान रखने से यातायात जाम की स्थिति बनती है।
-वाहनों और राहगीरों की आवाजाही प्रभावित होती है।
-फर्नीचर की स्प्रे पॉलिश से निकलने वाली गंध और धुएं से आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी की शिकायत रहती है।
-सड़क किनारे सामान रखने से पैदल राहगीरों के लिए जगह कम पड़ जाती है।
-अतिक्रमण के कारण सड़क की वास्तविक चौड़ाई घटने से आपातकालीन वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हो सकती है।


वीडियो संदेश में दुकानदारों से अपील
बलटाना फर्नीचर मार्केट के दुकानदारों से सड़क और सार्वजनिक जगह पर रखा सामान हटाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सड़क सभी की सुविधा के लिए है और इसे सामान रखने के लिए इस्तेमाल न किया जाए। परिषद ने दुकानदारों को सामान हटाने का समय दिया है। इसके बाद सामान मिला तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से सहयोग की अपील की। -गुरप्रीत सिंह विर्क, प्रधान, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed