फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two shooters from the Nandu gang arrested with weapons; they had planned a shooting in Morinda

Mohali News: नंदू गैंग के दो शूटर हथियारों सहित गिरफ्तार, मोरिंडा में फायरिंग की थी तैयारी

Fri, 25 Sep 2026 02:44 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Two shooters from the Nandu gang arrested with weapons; they had planned a shooting in Morinda
मोहाली। पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर के कुख्यात कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के दो कथित शूटरों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मोरिंडा में फायरिंग की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। पुलिस ने उन्हें खरड़-कुराली रोड पर नाकाबंदी के दौरान दबोचा। खरड़ सीआईए की टीम ने गुप्त सूचना पर शिवजोत एन्क्लेव के पास हरियाणा नंबर की एक काले रंग की स्कार्पियो को रोका। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनीपत के अनीकेत छिकारा और पानीपत के ईशान के रूप में हुई है। उनके कब्जे से दो अत्याधुनिक हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई स्कार्पियो को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी रेकी करके खरड़ की तरफ लौट रहे थे। उनके खिलाफ थाना सिटी खरड़ में मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों पर हरियाणा में हत्या, डकैती और आर्म्स एक्ट सहित सात से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और पंजाब में गैंग के संपर्कों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोरिंडा में निशाने पर कौन?
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी मोरिंडा में किसी व्यक्ति पर फायरिंग की योजना बना रहे थे। उन्होंने इसके लिए इलाके की रेकी भी की थी। खरड़ सीआईए की टीम अब उनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगा रही है कि फायरिंग किसके कहने पर होनी थी और संभावित निशाना कौन था। इस साजिश में नंदू गैंग के अन्य सदस्यों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय है। दिसंबर 2024 में पंचकूला के बुर्जकोटियां में हुए तिहरे हत्याकांड में भी इस गैंग का नाम सामने आया था। इस वारदात में अशोक गहलोत के भाई विनीत, उनके भांजे तीर्थ और एक युवती की हत्या हुई थी। पुलिस जांच में इसे नंदू गैंग और अशोक प्रधान के बीच कथित दुश्मनी से जोड़ा गया था। मोहाली में हुई गिरफ्तारी के बाद पुलिस गैंग के स्थानीय नेटवर्क और मोरिंडा की साजिश से जुड़े लोगों की भूमिका खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed