फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Woman burnt by fire while cooking on stove in village Bassi

Mohali News: गांव बस्सी में चूल्हे पर खाना बनाते महिला आग से झुलसी

Thu, 29 Feb 2024 03:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Woman burnt by fire while cooking on stove in village Bassi
लालड़ू। नगर परिषद लालड़ू के तहत गांव बस्सी में चूल्हे पर खाना बनाते समय 50 वर्षीय विधवा महिला आग से झुलस गई। आग की लपटों से घिरी महिला की चीख सुनकर पड़ोसियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में उपचार के दौरान महिला ने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय रामदुलारी देवी पत्नी स्वर्गीय संतोषी शाह मूल निवासी गांव बगौनी, सीतामढ़ी, बिहार के तौर पर बताई गई है। जो अभी गांव बस्सी में किराये के मकान में रह रही थी। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई पवन कुमार ने बताया कि मृतका रामदुलारी देवी की बेटी श्याम सुंदरी देवी तीन दिन पहले प्रसव के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती थी और बेटी की देखभाल के लिए मृतका अस्पताल में मौजूद थी। मंगलवार को बेटी के प्रसव के बाद मृतका रामदुलारी शाम करीब चार बजे खाना लेने घर आई थी जैसे ही वह चूल्हें में लकड़ी जलाकर खाना बनाने लगी तो अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई और वह आग में बुरी तरह से झुलस गई। हादसे के समय घर पर कोई नहीं था। बेटा भी काम पर गया हुआ था। पड़ोसियों ने उसे एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया। यहां से डाक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रैफर कर दिया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका की बेटी श्याम सुंदरी देवी के बयान पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतका के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। जिस दिन श्याम सुंदरी ने बेटी को जन्म दिया था उसी दिन सुंदरी ने अपनी मां को भी खो दिया। सुंदरी का पति कबाड़ी का काम करता है। सुंदरी के परिवार में उनके तीन बेटियां और सबसे बड़ा बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed