फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Wildlife Protection Week in Chhatbir Zoo from today to October 8

आज से आठ अक्तूबर तक छतबीड़ चिड़ियाघर में जंगली जीव सुरक्षा सप्ताह

Sun, 02 Oct 2022 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 02 Oct 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Wildlife Protection Week in Chhatbir Zoo from today to October 8
जीरकपुर। छतबीड़ चिड़ियाघर में 2 से 8 अक्तूबर तक जंगली जीव सुरक्षा सप्ताह (वाइल्ड लाइफ सेफ्टी वीक) मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत आज मिनी मैराथन दौड़ से की जाएगी। मिनी मैराथन पांच से दस किलोमीटर की रहेगी और सुबह 6 बजे से शुरू होकर 8 बजे समाप्त की जाएगी। हालांकि सरकारी छुट्टी होने के चलते चिड़ियाघर दो अक्तूबर को बंद रहेगा। छतबीड़ चिड़ियाघर के रेंज ऑफिसर हरपाल सिंह ने कहा कि नेशनल छुट्टी होने के चलते रविवार को कार्यक्रम के बाद चिड़ियाघर बंद रहेगा और सोमवार (3 अक्तूबर) को 10 से 11 बजे तक राइटिंग और पेंटिंग मुकाबले करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके साथ ही वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों में क्विज मुकाबले करवाए जाएंगे। इन मुकाबलों में अलग-अलग स्कूलों के बच्चे हिस्सा लेंगे। साढ़े 11 से 1 बजे और 2 से साढ़े 3 बजे तक चिड़ियाघर के विशेषज्ञों की ओर से सैलानियों को टाइगर के बारे में जानकारी दी जाएगी और वेबिनार करवाया जाएगा। 4 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 से 1 और दोपहर 2 से साढ़े 3 बजे स्पेशल सेशन के दौरान रैपटाइल शो में एक्सपर्ट सैलानियों को जानकारी देंगे। इसके साथ-साथ हाथियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। 5 अक्तूबर को एलीफेंट शो होगा, इसमें विशेषज्ञ उनके खान-पान और रहन-सहन के बारे में जानकारी देंगे। 6 अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे से 1 बजे और दोपहर 2 से साढ़े 3 बजे लक्कड़ बग्गा, भेड़िये और जंगली कुत्तों के बारे में सैलानियों को जानकारी दी जाएगी। 7 अक्तूबर को साढ़े 11 से 1 बजे और दोपहर 2 से साढ़े 3 बजे तेंदुए और वन्यजीव समर्पित कविता सेशन करवाया जाएगा। 8 अक्तूबर को सुबह 6 से 8 ‘राइड फार वाइल्ड’ दौड़ करवाई जाएगी और भालू के बारे में जानकारी देने के बाद शाम को समाप्ति समारोह आयोजित किया जाएगा। इस जंगली जीव सप्ताह के दौरान विभिन्न मुकाबलों में विजेता विद्यार्थियों को इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed