{"_id":"60dcd5e38ebc3ee09537495b","slug":"while-switching-on-in-mohali-a-third-grade-girl-was-bitten-by-a-snake-sitting-under-the-table-death-mohali-news-pkl4185329167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में स्विच ऑन करते हुए तीसरी कक्षा की बच्ची को मेज के नीचे बैठे सांप ने काटा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में स्विच ऑन करते हुए तीसरी कक्षा की बच्ची को मेज के नीचे बैठे सांप ने काटा, मौत
विज्ञापन
सीसीटीसी में कैद स्विज ऑन करते समय मेज के नीचे से बच्ची के पैर पर काटता सांप।
- फोटो : MOHALI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। शहर के नजदीकी गांव कंबाली में सांप के काटने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान तीसरी कक्षा की छात्रा गुरसीरत कौर के रूप में हुई है। बच्ची की मौत से उसका पूरा परिवार दुखी है और पूरे गांव में मातम का माहौल है। बच्ची को सांप ने काटा है, इसका खुलासा बाद में सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखने से हुआ। इससे पहले किसी को समझ नहीं आया कि बच्ची को आखिर क्या हुआ था।
जानकारी के मुताबिक यह मामला सोमवार का है। बच्ची जैसे ही बरामदे में लगे बिजली के स्विच को ऑन करने के लिए गई, तभी वहां रखी मेज के नीचे बैठे सांप ने बच्ची को काट लिया। इसके बाद बच्ची कमरे की तरफ भागी और थोड़ी देर में बच्ची की तबीयत बिगड़ने लगी। उसका रंग नीला पड़ गया। घरवालों को इसकी जानकारी ही नहीं थी कि बच्ची की तबीयत क्यों बिगड़ रही है। इसके बाद उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
इसके बाद घरवालों ने अपने घर के बरामदे में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग देखी तो उन्हें पता पला चला कि बच्ची को सांप ने काटा था। जबकि अगले महीने ही बच्ची का जन्मदिन था।