{"_id":"681516ec582e4e9ad708da25","slug":"when-they-refused-to-work-the-catering-contractor-beat-two-minors-half-to-death-and-left-them-unconscious-on-the-flyover-mohali-news-c-71-1-spkl1025-128636-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: काम करने से मना किया तो कैटरिंग ठेकेदार ने दाे नाबालिगों को पीट पीटकर अधमरा किया, फ्लाईओवर पर बेहोश छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: काम करने से मना किया तो कैटरिंग ठेकेदार ने दाे नाबालिगों को पीट पीटकर अधमरा किया, फ्लाईओवर पर बेहोश छोड़ा
विज्ञापन
जीरकपुर। अधिक समय काम करने से मना करने पर कैटरिंग ठेकेदार ने अपने साथियों के साथ दो नाबालिगों को एक्जॉटिक सोसाइटी के सामने फ्लाईओवर पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। कैटरिंग ठेकेदार ने चाकू, रॉड और डंडों से उनको तब तक पीटा, जब तक वे बेहोश न हो गए। आधी रात को दोनों को उनका साथी ऑटो में बैठाकर पंचकूला के सेक्टर-6 अस्पताल लेकर गया। दोनों पराशर एनक्लेव ढकोली के निवासी हैं। दोनों के सिर में दस और आठ टांके लगे हैं। दोनों ने ढकोली थाने में शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों के बयान ले लिए हैं।
दोनों नाबालिगों ने आरोप लगाया कि बुधवार रात कैटरिंग ठेकेदार संजय उनको एक शादी समारोह में काम करवाने के लिए लेकर गया था। दिहाड़ी के हिसाब से उन्होंने रात को अपना काम खत्म कर दिया। जब वे जाने लगे तो संजय ने उन्हें रोक कर काम करने के लिए कहा। इस पर उन्होंने कहा कि जितनी उनको दिहाड़ी मिली उस हिसाब से वे अपना काम कर चुके हैं। अब वे ज्यादा समय काम नहीं करेंगे। इसके बाद संजय ने वहीं होटल में उनको थप्पड़ मारे। इसके बाद दोनों नाबालिग घर जाने के लिए होटल से निकले।
जब वे फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो संजय अपने 12 साथियों के साथ आया। उनके हाथों में चाकू, तलवार और डंडे थे। आते ही उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया। नाबालिगों का आरोप है कि उन्हें तब तक पीटा गया जब तक वे बेहोश नहीं हो गए। हमलावर उन्हें अधमरा करके वहां से भाग गए। बाद में उनका एक साथी मौके पर पहुंचा और रामपाल के ऑटो में दोनों को इलाज के लिए सेक्टर-6 अस्पताल में भर्ती करवाया। वर्तमान में दोनों नाबालिग ढकोली अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
दोनों घायलों के बयान ले लिए हैं। जांच चल रही है, जल्द कार्रवाई की जाएगी। -बलजीत सिह, सब इंस्पेक्टर थाना ढकोली