{"_id":"68f93cba224ab8c4e3075585","slug":"when-stopped-from-creating-ruckus-the-attackers-attacked-the-family-cctv-goes-viral-mohali-news-c-71-1-spkl1025-134811-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हुड़दंग मचाने से रोका तो हमलावरों ने परिवार पर किया हमला, सीसीटीवी वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हुड़दंग मचाने से रोका तो हमलावरों ने परिवार पर किया हमला, सीसीटीवी वायरल
Thu, 23 Oct 2025 01:51 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर। दिवाली की रात 20 तारीख को जीरकपुर के बलटाना इलाके के रविंद्रा एनक्लेव फेज-2 में एक घटना सामने आई जहां कुछ हमलावरों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला किया गया जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं।
सोमवार रात करीब 9 बजे कुछ युवक मोटरसाइकिल पर गली में हुड़दंग मचा रहे थे। रविंद्र एनक्लेव के मकान नंबर-23 में रहने वाले शुक्ला परिवार को हुड़दंग मचाने से युवकों को रोकना भारी पड़ गया। थोड़ी देर बाद 5-7 युवक लाठी-डंडों से लैस घर में घुसे और परिवार पर हमला कर दिया। इसमें परिवार के सदस्य पीयूष शुक्ला, सरिता शुक्ला और अन्य घायल हो गए। हालांकि सारी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इसमें देखा जा सकता है कि हाथों में हथियार लिए 18 से 20 साल के 5-7 युवकों द्वारा घर के साथ-साथ बाहर खड़े वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। पीयूष शुक्ला ने एक वीडियो भी बनाया जिसमें वह बता रहे हैं कि हमारे घर पर युवकों द्वारा हमला किया गया है। इसमें वह मदद मांगते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों और शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मामले संबंधी जानकारी प्राप्त हुई थी। गंभीरता से जांच की जा रही है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सुलखन सिंह, आईओ