फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Motorcyclist killed in car collision on flyover

Mohali News: फ्लाईओवर पर कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Thu, 24 Sep 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed in car collision on flyover
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर सेठी ढाबे के पास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार गुरदीप सिंह (46) की मौत हो गई। हादसे में गुरदीप सिंह फ्लाईओवर की रेलिंग से टकराकर नीचे गिर गए। गंभीर हालत में उन्हें जीएमसीएच-32 चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

गांव झारमड़ी, थाना लालड़ू निवासी प्रिंस सिंह ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की रात करीब 8 से 8:30 बजे वह और उसके चचेरे भाई गुरदीप सिंह अलग-अलग मोटरसाइकिलों पर चंडीगढ़ से जीरकपुर की ओर जा रहे थे। गुरदीप काले रंग की मोटरसाइकिल नंबर PB-70F-8042 पर आगे चल रहे थे। सेठी ढाबे के पास पीछे से आई सफेद ऑल्टो कार ने पहले प्रिंस को ओवरटेक किया और आगे चल रही गुरदीप की बाइक को टक्कर मार दी। प्रिंस ने कार का नंबर PB-70F-1353 बताया है। पुलिस ने प्रिंस सिंह के बयान पर बीएनएस की धारा 281, 324(4) और 106 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस फरार चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed