फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   When Congress councilor husband pointed out the problem, it is condemnable to leave the Janata Darbar: Chandramohan

कांग्रेस पार्षद पति ने समस्या गिनाई तो जनता दरबार से निकलना निंदनीय है : चंद्रमोहन

Mon, 24 Jul 2023 01:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
When Congress councilor husband pointed out the problem, it is condemnable to leave the Janata Darbar: Chandramohan
पंचकूला। वार्ड नंबर-7 की पार्षद उषा रानी के पति डॉ. रामप्रसाद ने जनता दरबार में शहर की समस्या गिनाईं तो उन्हें पुलिस ने धक्का देकर बाहर निकाल दिया गया। यह बहुत ही निंदनीय है। शुक्रवार को एक निजी होटल में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उक्त आरोप पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने लगाए हैं। उन्होंने कहा कि विस अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के जनता दरबार से इस तरह पार्षद पति डॉ. रामप्रसाद को बाहर निकाला जाना निंदनीय है। इसके लिए विस अध्यक्ष को पार्षद पति डॉ. रामप्रसाद से माफी मांगनी चाहिए। रामप्रसाद ने दरबार में आरोप लगाया था कि विकास में भेदभाव किया जा रहा है। पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि नगर निगम अपने आप में एक सरकार होती है। छोटे-मोटे रोजमर्रा के कामों में विस अध्यक्ष को ज्यादा आपत्ति दर्ज नहीं करानी चाहिए। पूर्व मेयर व कालका से कांग्रेस की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुकी मनवीर गिल ने कहा वार्ड-7 से पार्षद उषा रानी के पति डॉ. रामप्रसाद को जनता दरबार से बाहर निकालना निंदनीय है। इसकी कड़े शब्दों में वह निंदा करती हैं। इस मौके पर डॉ. रामप्रसाद ने आरोप लगाया कि वार्ड नंबर-6 में 17 लाख व वार्ड नंबर-7 में 49.45 लाख के दो टेंडर लगे हैं। लेकिन अभी तक कोई काम शुरु नहीं किया। इस मौके पर कांग्रेसी पार्षद के नेता सलीम डबकोरी, पार्षद पंकज, पार्षद उषा रानी, पार्षद संदीप सोही, गुरमेल कौर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डाक्टर राम प्रसाद, एडवोकेट नवीन बंसल, समाज सेवी योगिंदर क्वात्रा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed