{"_id":"6ace9344c7c8c452ae04a540","slug":"mobile-snatched-at-gunpoint-near-hotel-reef-main-accused-remains-at-large-even-after-five-days-mohali-news-c-289-1-pkl1068-3729-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: होटल रीफ के पास फायरिंग कर मोबाइल छीना, पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: होटल रीफ के पास फायरिंग कर मोबाइल छीना, पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर
विज्ञापन
बरनाला की पुरानी रंजिश में हमले का आरोप, वारदात में इस्तेमाल कार बरामद; सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन खंगाल रही पुलिस
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। बलौंगी में होटल रीफ के पास युवक पर फायरिंग कर मोबाइल फोन छीनने के मामले में पांच दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। आठ अक्तूबर की शाम हुई वारदात में बरनाला निवासी अरविंदर सिंह बाल-बाल बच गया था। पीड़ित की शिकायत पर नौ अक्तूबर को बलौंगी थाना पुलिस ने संनी कंडे और उसके तीन-चार अज्ञात साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सिल्वर रंग की फोर्ड इकोस्पोर्ट कार बरामद कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। शिकायत के मुताबिक, हमलावरों ने अरविंदर सिंह को घेरकर उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद एक आरोपी ने उसे जान से मारने की नीयत से गोली चला दी। गोली पास से निकलने के कारण वह बच गया। वारदात के बाद आरोपी कार में खरड़ की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस का खोल भी बरामद किया है।
बरनाला की पुरानी रंजिश में हमले का आरोप
अरविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि 21 सितंबर को बरनाला में संनी कंडे और उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह 25 सितंबर को मोहाली लौट आया था। शिकायत के अनुसार, आठ अक्तूबर की शाम करीब सात बजे वह एक्टिवा पर बलौंगी बैरियर से एकता कॉलोनी स्थित अपने कमरे की ओर जा रहा था। होटल रीफ के पास संनी अपने साथियों के साथ दिखाई दिया। आरोपियों से बचने के लिए उसने रास्ता बदलने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे घेर लिया और मोबाइल छीनने के बाद गोली चला दी। शिकायतकर्ता ने हमले को पुरानी रंजिश से जोड़कर आरोप लगाए हैं।
कार बरामद, आरोपियों की तलाश जारी
पुलिस ने संनी कंडे और तीन-चार अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 109, 304 और 3(5) तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनके ठिकानों का पता लगाने में जुटी है। थाना बलौंगी के एसएचओ भगतवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित की गई हैं। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।