फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Water supply workers staged a sit-in, sloganeering

जल सप्लाई वर्कर्स ने दिया धरना, नारेबाजी

Wed, 11 Aug 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Water supply workers staged a sit-in, sloganeering
धरना देते हुए। - फोटो : MOHALI
मोहाली। जल सप्लाई व सेनिटेशन विभाग पंजाब के कांट्रैक्ट वर्कर्स की ओर से मंगलवार को फेज 2 स्थित कार्यालय में राज्य स्तरीय धरना दिया गया। पिछले 15 सालों से विभाग में अलग-अलग स्कीमों और दफ्तरों में काम कर रहे वर्कर्स रेगूलर करने की मांग को लेकर धरने में परिवार समेत शामिल हुए।
विज्ञापन

धरने की अगुवाई कर रहे सूबा प्रधान और महासचिव कुलदीप सिंह ने बताया कि सोमवार को जत्थेबंदी की बैठक पंजाब भवन में मंत्री रजिया सुल्ताना के साथ हुई थी। जत्थेबंदी ने कहा कि वर्कर्स का कम से कम 18000 रुपये प्रति माह वेतन बनता है परंतु मौजूदा सरकार उन्हें सिर्फ आठ हजार रुपये दे रही है। धरने के दौरान एलान किया गया कि ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के न्योते पर 15 अगस्त को मलेरकोटला में आयोजित होने वाले सरकारी समागम में जल सप्लाई मंत्री रजिया सुल्ताना का काली झंडियां लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर धरने केे सौरव किगर, संदीप खां, प्रदूमन सिंह, भूपिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह मोहाली और सतनाम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed