फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vimukta Jati Independence Day will be observed on August 31; demands for reservation and insurance will be raised

Mohali News: विमुक्त जाति आजादी दिवस 31 अगस्त को मनाया जाएगा, आरक्षण और बीमा की उठेगी मांग

Mon, 31 Aug 2026 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Vimukta Jati Independence Day will be observed on August 31; demands for reservation and insurance will be raised
जीरकपुर। विमुक्त और घुमंतू जातियों के लिए 31 अगस्त को विमुक्त जाति आजादी दिवस मनाया जाएगा। यह आयोजन ग्लास पैलेस, दप्पर में होगा। इस दौरान सरकार के सामने समुदाय की अहम मांगें रखी जाएंगी। विमुक्त जाति वेलफेयर बोर्ड पंजाब के अध्यक्ष बरखा राम ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 1952 में 31 अगस्त को क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट समाप्त किया गया था। इसी ऐतिहासिक घटना की याद में हर वर्ष यह दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में विमुक्त जाति प्रमाणपत्र, 2 फीसदी आरक्षण और भेड़-बकरियों के बीमा की मांग उठाई जाएगी। पशुओं की मौत या नुकसान पर उचित मुआवजा भी मांगा जाएगा। गडरिया समाज के लिए मोहाली या चंडीगढ़ में भवन हेतु जमीन और कोष की मांग भी रखी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।
विज्ञापन

ऊन मंडी और सर्वेक्षण की मांग
बरखा राम ने पंजाब में ऊन बेचने के लिए उचित मंडी न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि पानीपत की ऊन मंडी बंद होने से भेड़ पालकों को परेशानी हो रही है। सरकार से पंजाब में ऊन की मंडी या सरकारी खरीद व्यवस्था शुरू करने की मांग की गई है। बरखा राम ने पंजाब सरकार के सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण में विमुक्त जातियों के लिए अलग कॉलम रखने को महत्वपूर्ण बताया। इससे समुदाय की वास्तविक स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed