फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vigilance raids former Akali leader's house and office, BJP protests at DC office

Mohali News: पूर्व अकाली नेता के घर और ऑफिस पर विजिलेंस ने मारा छापा, विरोध में भाजपा ने डीसी दफ्तर पर दिया धरना

Sun, 03 Aug 2025 12:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Vigilance raids former Akali leader's house and office, BJP protests at DC office
मोहाली। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे पूर्व वरिष्ठ अकाली नेता रंजीत गिल ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। इसके कुछ घंटे के बाद शनिवार सुबह ही पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गिल के घर और दफ्तर पर छापा मारी शुरू कर दी। इसके विरोध में भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव वशिष्ठ की अगुवाई में भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने डीसी दफ्तर के बाहर धरना देकर पंजाब की आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

इस दौरान उनके साथ पंजाब भाजपा के सह कोषाध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी, वरिष्ठ भाजपा नेता कमलदीप सैनी, तजिंदर सिंह सरां, बन्नी संधू मौजूद रहे। वशिष्ठ ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार पूरी तरह बदला खोरी की राजनीति पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि अकाली दल छोड़ने के बाद आप द्वारा लगातार गिल पर उनकी पार्टी ज्वाइन करने का दबाव बनाया जा रहा था। गिल को कुराली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान तीन अगस्त को भाजपा में शामिल करवाना था लेकिन आम आदमी पार्टी के लगातार बनाए जा रहे दबाव के कारण उन्हें एक अगस्त की देर रात पार्टी में शामिल किया गया।
विज्ञापन

इससे बौखलाई सरकार ने अगले ही दिन सरकार की मंशा स्पष्ट कर दी। वशिष्ठ ने कहा कि सरकार के पास अब केवल 15 से 18 महीने का समय बाकी है। इस दौरान सरकार जितनी भी धक्काशाही करना चाहती है, वह कर ले। इसके बाद जल्द ही समय बदलने वाला है। भारतीय जनता पार्टी का हर सिपाही सरकार के इस धक्के शाही का डटकर सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed