{"_id":"62ff120e697735315209e07b","slug":"vigilance-bureau-filed-charge-sheet-against-ias-officer-sanjay-popli-and-sandeep-vats-in-corruption-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali: भ्रष्टाचार मामले में आईएएस संजय पोपली के खिलाफ आरोप पत्र दायर, विजिलेंस ने बनाए 55 गवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali: भ्रष्टाचार मामले में आईएएस संजय पोपली के खिलाफ आरोप पत्र दायर, विजिलेंस ने बनाए 55 गवाह
Fri, 19 Aug 2022 10:01 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Aug 2022 10:01 AM IST
सार
करनाल के रहने वाले संजय कुमार की तरफ से विजिलेंस को शिकायत दी गई थी कि जब संजय पोपली वाटर सप्लाई विभाग में सीईओ के पद पर थे तो उन्होंने अपने सहायक सचिव संदीप वत्स से मिलीभगत करके साढ़े सात करोड़ के टेंडर क्लियर करने के लिए रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
आईएएस संजय पोपली।
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय पोपली और उसके साथी एवं वाटर सप्लाई विभाग के सहायक सचिव संदीप वत्स के खिलाफ मोहाली अदालत में आरोप पत्र दायर किया है। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार की धारा सात और सात ए के तहत आरोप पत्र दाखिल किया गया है। केस अदालत में कमजोर न पड़े, इसलिए विजिलेंस ने 55 गवाह बनाए हैं । 20 पन्नों का आरोप पत्र दायर किया गया है।
विज्ञापन
करनाल के रहने वाले संजय कुमार की तरफ से विजिलेंस को शिकायत दी गई थी। उन्होंने कहा था कि वह एक कोऑपरेटिव सोसाइटी नाम की फर्म से जुड़े हुए हैं और सरकारी ठेकेदार हैं। उन्होंने सीएम की हेल्पलाइन पर शिकायत दी थी कि जब संजय पोपली वाटर सप्लाई विभाग में सीईओ के पद पर थे तो उन्होंने अपने सहायक सचिव संदीप वत्स से मिलीभगत करके साढ़े सात करोड़ के टेंडर क्लियर करने के लिए रिश्वत की मांग की थी। विजिलेंस की तरफ से इसके बाद संजय पोपली और संदीप वत्स को गिरफ्तार कर लिया गया था इस दौरान उनके घर से सोने की 9 ईंट, सोने के 49 बिस्कुट सोने के 12 सिक्के, चांदी की तीन ईंटें, चांदी के 18 सिक्के, एप्पल के चार आईफोन, सैमसंग कंपनी का एक मोबाइल, दो महंगी घड़ियां और साढ़े तीन लाख की नकदी बरामद हुई थी।
विज्ञापन