{"_id":"637bdfd159fed75d405d437b","slug":"video-of-woman-asi-taking-bribe-from-rape-victim-goes-viral-case-registered-mohali-news-pkl469001848","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: दुष्कर्म पीड़िता से घर आकर महिला एएसआई ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: दुष्कर्म पीड़िता से घर आकर महिला एएसआई ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज
Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
मोहाली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
संवाद न्यूज एजेंसी, डेराबस्सी (मोहाली)
Published by: मोहाली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2022 08:00 AM IST
सार
पीड़ित महिला का आरोप है कि अप्रैल 2022 में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। डेराबस्सी पुलिस ने केस दर्ज करने के कई महीने बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह मामले में कार्रवाई को लेकर डेराबस्सी थाने के चक्कर लगाती रही लेकिन सुनवाई नहीं हुई
विज्ञापन
रिश्वत लेती महिला एएसआई
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
दुष्कर्म पीड़ित महिला से रिश्वत लेते महिला एएसआई का वीडियो वायरल होने पर सोमवार रात डेराबस्सी थाने में केस दर्ज कर लिया गया। एएसपी डेराबस्सी डॉ. दर्पण आहलूवालिया के निर्देश पर आरोपी महिला एएसआई प्रवीण कौर पर यह कार्रवाई की गई। वीडियो कुछ समय पहले का है। तब आरोपी प्रवीण कौर डेराबस्सी थाने में तैनात थी। फिलहाल उसकी तैनाती पुलिस लाइन में है। केस दर्ज कर डेराबस्सी पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले में एएसपी डेराबस्सी दर्पण आहलूवालिया ने बताया कि वायरल वीडियो में एएसआई प्रवीण कौर वर्दी में एक महिला के घर पर बैठी है और उससे पैसे ले रही है। इसे देखकर लगता है कि उक्त महिला से पुलिसकर्मी किसी काम के बदले पैसे ले रही है। इस पर कार्रवाई करते हुए प्रवीण कौर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
इंसाफ के लिए थाने के चक्कर लगाती रही महिला
उधर, पीड़ित महिला का आरोप है कि अप्रैल 2022 में एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। डेराबस्सी पुलिस ने केस दर्ज करने के कई महीने बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह मामले में कार्रवाई को लेकर डेराबस्सी थाने के चक्कर लगाती रही लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस बीच महिला एएसआई प्रवीण कौर घटना स्थल का नक्शा बनाने उसके घर पर आई थी। इस दौरान उसने उससे 20 हजार रुपये लिए थे। इसके बाद 10 हजार रुपये और लेकर गई थी। जब डीआईजी के पास वह मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने गई थी तब प्रवीण कौर उसकी कार भी मांगकर ले गई थी।
विज्ञापन
घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी घटना
पीड़िता के मुताबिक, जब महिला एएसआई उसके घर आई थी और उससे पैसे लेकर जेब में रख रही थी तब उसके घर में लगे सीसीटीवी कैमरे चालू थे। इसमें पूरी घटना कैद हो गई। पहले इस मामले की शिकायत उन्होंने डेराबस्सी पुलिस से की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने विजिलेंस से शिकायत दी। पीड़िता ने डेराबस्सी थानाध्यक्ष पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं।
प्रवीण कौर को स्वतंत्रता दिवस पर किया गया था सम्मानित
आरोपी महिला एएसआई प्रवीण कौर को गत 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में पुलिस में बेहतर सेवाएं देने के लिए इलाका विधायक कुलजीत रंधावा और एसडीएम हिमांशु गुप्ता की ओर से सम्मानित किया गया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन