फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vicious person caught withdrawing money by changing debit card

Mohali News: डेबिट कार्ड बदलकर पैसे निकलवाने वाला शातिर काबू

Sun, 16 Jul 2023 01:42 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jul 2023 01:42 AM IST
विज्ञापन
Vicious person caught withdrawing money by changing debit card
जीरकपुर। पुलिस ने एक युवक को लोगों के डेबिट कार्ड चोरी कर उनमें से पैसे निकलवाने के आरोप में बिग बाजार के नजदीक से गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली नंबर की सफेद रंग की क्रूज गाड़ी में आ रहा था। उसके पास से करीब 30 डेबिट कार्ड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी सहित दो लोगों को नामजद किया है और उनकी एक महिला साथी सहित तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान निखिल ठाकुर निवासी जयपुरिया सनराइज ब्लॉक एक्स वीआईपी रोड जीरकपुर, सोनू निवासी बलटाना और एक अज्ञात महिला के रूप में हुई है। जांच अधिकारी ने बताया कि वह पुलिस के साथ पीर बाबा रोड बलटाना में थे। इस दौरान सूचना मिली कि निखिल नामक व्यक्ति जो अपने साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग लोगों की मदद करने के बहाने उनके डेबिट कार्ड बदलकर लोगों के खाते में से पैसे निकलवा लेता है। वह आज भी बलटाना क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। सूचना पर कालका चौक के नजदीक बिग बाजार के सामने नाकेबंदी कर सफेद रंग की कार में निखिल को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से 30 डेबिट कार्ड भी बरामद किए गए। उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसके बाकी साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed