फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Vedic Yagna was conducted in the temple to maintain peace in the country and to pay tribute to the martyrs

Mohali News: देश में शांति और शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए मंदिर में वैदिक यज्ञ कराया

Sun, 18 May 2025 01:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Vedic Yagna was conducted in the temple to maintain peace in the country and to pay tribute to the martyrs
मोहाली। फेज-2 के श्री राधा कृष्ण मंदिर में शनिवार को देश में शांति स्थापित करने और पहलगाम में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। समाज सेवी आभा बंसल की देखरेख में करवाए शहर के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों की ओर से यज्ञ किया गया। इसमें शहर की समस्त मंदिर कमेटियों, समाजसेवी संस्थाओं, अलग अलग फेजों से आई रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशनों और धार्मिक संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। यज्ञ सुबह साढ़े 10 बजे शुरू किया गया।
विज्ञापन

आभा बंसल ने यज्ञ के बाद पहलगाम हमले में मारे गए निर्दोष लोगों को याद कर उनको श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश में शांति स्थापित करने और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाने के लिए देशवासियों का धन्यवाद किया। भारत ने पाकिस्तान के आतंकवादी अड्डों को गिराकर जो शौर्य और पराक्रम भारतीय सेना ने दिखाया है, उसे हम सैल्यूट करते हैं। ऐसे हालात फिर से उत्पन्न न हों और देश की एकता, अखंडता और विकास में समृद्धि हो इसके लिए समस्त मोहाली निवासी वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस मौके पर फेज-2 मंदिर कमेटी के प्रधान अतुल शर्मा और उनकी टीम ने आभा बंसल और उनके परिवार को मंदिर की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व पार्षद अशोक झा, श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान वीके वैद, भाई घनैया जी सोसाइटी के चेयरमैन केके सैनी, गौ ग्रास सेवा समिति की ओर से विजेता महाजन, मनमोहन दादा, केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद के प्रधान पंडित जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, सुभाष चोपड़ा फेज-3बी2, सुनील बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed