फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   United Kisan Morcha made all toll plazas of Punjab free for three days

Mohali News: संयुक्त किसान मोर्चा ने तीन दिनों तक पंजाब के सभी टोल प्लाजा किए फ्री

Tue, 20 Feb 2024 07:30 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Tue, 20 Feb 2024 07:30 PM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha made all toll plazas of Punjab free for three days
किसान जत्थेबंदियों ने अजीजपुर टोल प्लाजा बंद कर केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जीरकपुर। संयुक्त किसान मोर्चा ने मंगलवार से तीन दिन तक के लिए पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री कर दिए हैं। मोर्चा ने 20 फरवरी से 22 फरवरी तक पंजाब के सभी टोल प्लाजा बंद करने, पंजाब के बीजेपी लीडरों के घरों के आगे धरना लगाने का फैसला किया है। शंभु बैरियर पर लगे किसान मोर्चे की हिमायत के लिए किसान व मजदूर जत्थेबंदियों की ओर से मंगलवार को अजीजपुर टोल प्लाजा तीन दिन के लिए मुफ्त कर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अजीजपुर टोल प्लाजा पर सभा को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन राजेवाल के मोहाली जिला अध्यक्ष किरपाल सिंह सियाऊ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह कराला, बीकेयू डकौंदा मोहाली के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह जग्गी कराला, उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह सेखन माजरा, बीकेयू लाखोवाल ब्लॉक अध्यक्ष दर्शन सिंह, कुल हिंद किसान सभा के राज्य सचिव गुरदर्शन सिंह खासपुर, बीकेयू उगराहां ब्लॉक अध्यक्ष लखविंदर सिंह हैप्पी मलकपुर, बीकेयू पुआध के उपाध्यक्ष रुस्तम शेख और जिला नेता गुरचरण सिंह ने बीजेपी की केंद्र और हरियाणा सरकार द्वारा शंभू सीमा पर किसानों के साथ की गई धक्के शाही की निंदा की।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा पूरी तरह से एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा काले कृषि कानूनों को रद्द करने को लेकर किसानों की मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते इस संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई है। किसान नेताओं ने कहा कि अगर मोदी सरकार द्वारा मानी गई मांगों को जल्द लागू नहीं किया गया तो और भी तीखा संघर्ष किया जाएगा। विरोध प्रदर्शन के लिए गुरुद्वारा अकालगढ़ साहिब के प्रमुख बाबा बंदा सिंह बहादुर की ओर से तीन दिनों तक लंगर की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सरपंच मनजीत सिंह टंगौरी, हरजीत सिंह गिल, शेर सिंह दैरी, गुरविंदर सिंह सियाऊ, इंदरजीत सिंह खालौर, रप्पी खालौर, सतनाम सिंह खासपुर, सतवीर सिंह खासपुर, कुलवंत सिंह चिल्ला, मोहन सिंह सोढ़ी, जगदीप सिंह राजो माजरा, महेंद्र सिंह मलकपुर, साधु फौजी, प्रेम सिंह बनूर, करनैल सिंह, हरबंस सिंह भबात, धरमिंदर सिंह और कई अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed