फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Union Bank security guard shot and killed young man in Mohali

Mohali: मां के खाते से पैसे क्यों कट रहे हैं? कैशियर से हुई बहस... गार्ड ने युवक को गोली मार दी

Sat, 22 Jun 2024 05:23 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 22 Jun 2024 05:23 AM IST
सार

माजरा गांव का रहने वाला मनी अपनी मां के खाते की जानकारी लेने यूनियन बैंक गया था। वहां उसकी कैशियर से बहस हो गई। इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड उसे बाहर निकालने लगा तो मनी की उसके साथ भी तू तू मैं मैं हो गई जिसके बाद गार्ड ने उसे गोली मार दी। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। 

विज्ञापन
Union Bank security guard shot and killed young man in Mohali
गोली लगने के बाद गिरता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

मोहाली के मुल्लांपुर क्षेत्र में पड़ते गांव माजरा में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे यूनियन बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने बैंक में आए एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के आरोपी सिक्योरिटी गार्ड गुरिंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह रोपड़ का रहने वाला है।
विज्ञापन


मृतक माजरा गांव का रहने वाला मनवीर उर्फ मनी (24) था, जो अपने दोस्तों के साथ मां के खाते से कट रहे पैसों की जानकारी हासिल करने बैंक आया था। मनी से तीखी बहस के बाद सिक्योरिटी गार्ड ने उसके पेट में गोली मार दी। मनी को घायल हालत में पीजीआई ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत बता दिया। आरोपी गुरिंदर सिंह के खिलाफ मुल्लांपुर थाने में कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि गुरिंदर सिंह ने अपनी लाइसेंस दोनाली से फायर किया था। उसकी दोनाली भी पुलिस ने कब्जे में ले ली है। सिक्योरिटी गार्ड गुरिंदर सिंह पिछले चार साल से इसी बैंक में नौकरी कर रहा है। पिछले दो दिन में मोहाली में हत्या की यह तीसरी वारदात है।

मनी की मां का बैंक में था अकाउंट

मनी की मां का माजरा गांव के यूनियन बैंक में खाता था। उसकी मां के खाते में बार-बार चार्ज लग रहा था, जिस कारण खाते से पैसे कट रहे थे। इसकी जानकारी के लिए मनी अपने साथी काकू के साथ बैंक आया था। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी मनी एक दो बार जानकारी लेने बैंक गया था। उस समय भी उसकी सिक्योरिटी गार्ड से बहस हुई थी। शुक्रवार को जब मनी अपनी मां व दोस्त काकू के साथ बैंक गया तो कैश काउंटर पर उनकी कैशियर से बहस हो गई। 

इसके बाद कैशियर ने सिक्योरिटी गार्ड गुरिंदर सिंह से उन्हें बैंक से बाहर निकालने के लिए कहा। गुरिंदर उन्हें बैंक से बाहर निकालने लगा तो मनी की उसके साथ भी बहस हो गई। बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि पहले सिक्योरिटी गार्ड दोनों युवकों से बहस कर रहा है। स्टाफ ने बीच बचाव कर दोनों युवकों को बाहर निकाल दिया और कुंडी लगा ली। 


बैंक के कर्मचारी सिक्योरिटी गार्ड गुरिंदर सिंह को रोकते हुए भी नजर आ रहे हैं, लेकिन अचानक गुरिंदर सिंह बैंक से बाहर निकला और गन में गोली लोड मनी पर फायर कर दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फुटेज पुलिस ने हासिल कर ली है, इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है।

पैसे क्यों काटे जा रहे, पूछने पर हुई बहस

मनी की हत्या की चश्मदीद काकू की मां प्रदीप कौर ने कहा कि उनका भी यूनियन बैंक में खाता है। वह मिलने वाली पेंशन का पता करने आई थी। वह वारदात के बाद बैंक पहुंचीं। उन्होंने कहा कि चार-पांच महीनों से उनके भी खाते से पैसे कट रहे थे, जिसकी जानकारी लेने वह पहुंची थीं। मनी और काकू ने भी कैशियर के पास जाकर यही पूछा कि पैसे क्यों काटे जा रहे हैं, इसी बात पर कैशियर भड़क गया और उसने सिक्योरिटी गार्ड को उनके बेटे सहित मनी को बाहर निकालने को कहा। सिक्योरिटी गार्ड उन्हें पकड़कर निकालने लगा तो उससे बहस हो गई। दोनों को बैंक से निकालने के बाद अंदर कुंडी लगा ली गई। बाद में सिक्योरिटी गार्ड ने कुंडी खोलकर मनी पर गोली चला दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed