{"_id":"5f8a04e88ebc3e9b8f2e6588","slug":"undeclared-power-cut-in-nayagaon-mohali-news-pkl3911646105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नयागांव में लग रहे अघोषित बिजली कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नयागांव में लग रहे अघोषित बिजली कट
विज्ञापन
नयागांव। सर्दियों का मौसम शुरू होते ही नयागांव में बिजली का संकट शुरू हो गया है। आए दिन बिजली के अघोषित कट लग रहे हैं। कई बार पावरकॉम की ओर से बताई गई समयावधि के बावजूद कई घंटे बिजली गुल रहती है। इससे पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। जिस दिन यहां पानी आना होता है, उस दिन कई बार अघोषित या घोषित कट लग जाते हैं।
स्थानीय निवासी नेहा बिड़ला, उर्मिला, कमलेश, जीत, प्रमोद, सुनील सहित अन्य ने बताया कि कई बार बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल की जाती है, लेकिन कोई फोन नहीं उठाता। उधर, बिजली विभाग के एसडीओ से इस बारे में बात करने पर उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
पढ़ाई हो रही प्रभावित
बिजली कट की वजह से विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षा में हाजिरी नहीं लगवा पा रहे हैं। इससे सिलेबस पूरा करने में कठिनाई हो रही है। बिजली विभाग की इस लापरवाही से अभिभावक बच्चों की पढ़ाई को लेकर चिंतित हैं।