फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Piles of garbage and filth accumulate at the district hospital; patients distressed

Mohali News: जिला अस्पताल में लगा कूड़े और गंदगी का अंबार, मरीज परेशान

Wed, 16 Sep 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Piles of garbage and filth accumulate at the district hospital; patients distressed
फेज-6 के जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को अव्यवस्था से जूझना पड़ रहा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। फेज-6 के जिला अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को इन दिनों जगह-जगह फैले कूड़े और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है। अस्पताल की डेंटल ओपीडी, जच्चा-बच्चा वार्ड और जनरल मेडिसिन ओपीडी के बाहर सफाई व्यवस्था खराब मिली है। ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान डेंटल ओपीडी के बाहर फर्श पर कूड़ा देखा गया। मरीजों और तीमारदारों को आवाजाही में परेशानी हो रही थी। जच्चा-बच्चा वार्ड के बाहर बाथरूम के आसपास भी गंदगी नजर आई। यहां नवजात बच्चों और महिलाओं के परिजनों का लगातार आना-जाना रहता है। खरड़ निवासी सुनीता ने कहा कि अस्पताल में मरीजों के आसपास साफ-सफाई बहुत जरूरी है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से नियमित सफाई की मांग की। सेक्टर-55 निवासी रमेश ने भी बेहतर सफाई व्यवस्था की बात कही। अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक अमित अग्रवाल ने समस्या स्वीकार की। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य चलने के कारण कुछ स्थानों पर कूड़ा जमा हुआ है। अग्रवाल ने संबंधित स्थानों की तुरंत सफाई करवाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था को बेहतर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed