फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Unbalanced car reached on divider, overturned

असंतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ी कार, पलटी

Thu, 26 Dec 2019 02:00 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Unbalanced car reached on divider, overturned
जीरकपुर। शहर का सबसे व्यस्त चौक के-एरिया से ढकोली को जाने वाली रोड पर बुधवार शाम एक कार अचानक हादसाग्रस्त होकर पलट गई। इसमें किसी तरह के जानी नुक्सान की सूचना नहीं है। दूसरी ओर, मामले की सूचना मिलते ही ढकोली पुलिस थाना के अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर आगामी जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई गुलशन कुमार ने बताया चंडीगढ़ के रहने वाले राजीव कुमार शाम करीब 7 बजे ढकोली आ रहा थे। इसी दौरान जब के-एरिया चौक से ढकोली की तरफ मुड़े तो एक मोटरसाइकिल चालक ने अचानक कार को ओवरटेक किया। इसी बीच, कार चालक को सामने बना डिवाइडर दिखाई नहीं दिया जिससे कार अंसतुलित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी लेन में जाकर पलट गई। पुलिस ने कार के अंदर फसे राजीव कुमार को बाहर निकाला और फिर हादसे के कारण लगे ट्रैफिक जाम को खुलवाया। जांच अधिकारी ने बताया कि राजीव को मामूली चोटें आईं हैं और उन्होंने किसी तरह की कार्रवाई करने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed