फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths running a Dhaba were attacked with intent to kill, they had to get stitches on their heads

Mohali News: ढाबा चलाने वाले दो युवकों पर कातिलाना हमला, सिर में लगे टांके

Mon, 14 Jul 2025 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two youths running a Dhaba were attacked with intent to kill, they had to get stitches on their heads
मोहाली। फेज-11 में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने ढाबा चलाने वाले दो युवकों पर 12 युवकों ने शराब के नशे में कातिलाना हमला कर दिया। दोनों के सिर पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया। घायल सुमित और अरुण हैं जोकि 20-22 साल के हैं। वर्तमान में दोनों सिविल अस्पताल फेज-6 में भर्ती हैं। उनके सिर पर टांके लगे हैं। सुमित ने बताया कि वह अपने ढाबे पर काम कर रहा था। इसी दौरान एक हिमाचल नंबर की गाड़ी में पांच युवक आए।
विज्ञापन

वह शराब पी रहे थे। उनमें से एक युवक उनके ढाबे के पास जहां बर्तन साफ करते हैं, वहां पेशाब करने लगा। उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका तो उसने सुमित को थप्पड़ मार दिया। युवकों ने मौके पर फोन करके अपने अन्य साथियों को भी बुला लिया। सभी ने तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। जब उसका दोस्त अरुण उसे बचाने आया तो उसके सिर पर भी चोट मार दी। दोनों को घायल करने के उपरांत हमलावर वहां से भाग गए। गाड़ी का नंबर नोट कर लिया गया। बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पुलिस ने उनके बयान दर्ज कर आगे कार्रवाई शुरु कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed