{"_id":"66231477ab0efd1fa707abf8","slug":"two-youths-arrested-along-with-32-bore-pistol-three-cartridges-and-toy-pistol-mohali-news-c-71-1-mli1004-113872-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: .32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस व टॉय पिस्टल समेत दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: .32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस व टॉय पिस्टल समेत दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
मोहाली। पुलिस ने दो युवकों को .32 बोर की पिस्टल, तीन कारतूस और एक टॉय पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरविंदर सिंह निवासी जखवाली जिला फतेहगढ़ साहिब के रूप में हुई है, जबकि पुलिस ने दूसरे युवक की पहचान नहीं बताई है और इस मामले में कुछ भी बताने से गुरेज कर रही है। पुलिस इस मामले में आज प्रेस कांफ्रेंस करके जानकारी दे सकती है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ सदर खरड़ थाने में सब इंस्पेक्टर गुरप्रताप सिंह के बयान पर आईपीसी की धारा 379बी, 473 (कोई ऐसा उपकरण जिससे डराया जा सके और उसे लूटने में इस्तेमाल किया जा सके), 411 (बेईमानी से चोरी की संपत्ति प्राप्त करने के अपराध से संबंधित), 34 (अपराध में एक से अधिक व्यक्तियों का शामिल होना) और आर्म्स एक्ट के तहत किस दर्ज किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सदर खरड़ पुलिस चुनाव के मद्देनजर गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि दो युवक किसी वारदात को अंजाम देने के लिए खरड़ एरिया में रैकी कर रहे हैं। आरोपियों के पास पिस्टल, कारतूस होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस ने सूचना के आधार पर ट्रैप लगाया और दोनों युवकों को नाकेबंदी दौरान खरड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो एक युवक के पास से पुलिस को .32 बोर पिस्टल और तीन कारतूस बरामद हुए। जबकि दूसरे युवक से तलाशी दौरान पुलिस को एक टॉय पिस्टल बरामद हुई। पुलिस को संदेह है कि दोनों युवक लूटपाट जैसी वारदातों को अंजाम देते हैं और इसी के चलते उनके पास से हथियार बरामद हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि दोनों के गिरफ्तार होने से खरड़ सदर क्षेत्र में हुए कई वारदातों में दर्ज मामले हल हो सकते हैं।