फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youths abscond after looting Thar from a young man, case registered

Mohali News: युवक से थार लूटकर दो युवक फरार, मामला दर्ज

Sat, 20 Apr 2024 06:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2024 06:36 AM IST
विज्ञापन
Two youths abscond after looting Thar from a young man, case registered
मोहाली। दो युवकों ने एक महिला और उसके भतीजे को निशाना बनाया और उनसे मारपीट कर उनकी थार गाड़ी लूट ली। गाड़ी में 45 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन थे। हालांकि इस मामले में दोनों युवक फरार बताए जा रहे हैं। एक युवक की पहचान गुरविंदर सिंह निवासी चुन्नी कलां (मोरिंडा) के रूप में हुई है। दूसरे आरोपी की अभी पहचान नहीं हो पाई है। दोनों युवकों के खिलाफ आनंदपुर कलौर के रहने वाले दानिशवीर सिंह के बयान पर सिटी खरड़ थाने में आईपीसी की धारा 379बी (स्नैचिंग करते समय किसी को चोट पहुंचाना जिससे उसकी मौत हो सकती हो), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 341 (किसी को गलत तरीके से घेरना), 427 (संपत्ति हड़पने के लिए या किसी अवैध कार्य के लिए बाध्य करने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 120बी (षडयंत्र रचना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश की जा रही है। वारदात 15 अप्रैल की बताई जा रही है। दानिशवीर सिंह अपने चाची हरविंदर कौर के साथ खरड़ आया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों थार गाड़ी में थे। दानिशवीर बिजनेसमैन बताया जा रहा है। दोनों को खरड़ सिटी में दो युवकों ने घेर लिया और उनसे मारपीट करने लगे। हमलावर उन्हीं के जानकार बताए जा रहे हैं। दोनों हमलावरों ने उन्हें घसीटकर गाड़ी से बाहर निकाला और उनकी थार लेकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी 45 हजार रुपये और दो मोबाइल फोन थे। बाद में उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर उक्त आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। पुलिस ने मौके से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी हासिल की है। एसएचओ सिटी खरड़ मंदीप सिंह ने बताया कि थार गाड़ी छीनने वाले शिकायतकर्ता के जानकार ही है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, उन्हें जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed