फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two youth arrested who rapped one year ago

जुर्म छिपता नहीं : एक साल पहले किए सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा, दो युवक हिरासत में

Sun, 18 Apr 2021 01:31 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Two youth arrested who rapped one year ago
मोहाली। नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का एक साल पुराना मामला सामने आया है। आरोपियों के डर से पीड़ित परिवार गांव छोड़कर चला गया। चाइल्डलाइन ने पीड़ित परिवार को हौसला दिया तो अब थाना सोहाना में पॉक्सो एक्ट सहित आईपीसी की धाराओं में केस दर्ज कर दो युवकों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

घटना पिछले साल मई की है। 14 वर्षीय नाबालिग से गांव के दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने लड़की को धमकी दी कि यदि किसी को बताया तो परिवार समेत उसे जान से मार देंगे। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार ने आरोपियों के डर से गांव ही छोड़ दिया। लड़की के माता-पिता मजदूरी कर परिवार का जीवन यापन करते हैं। इस घटना के बारे में एक व्यक्ति को जानकारी थी। उसे इस बात का मलाल था कि वह इस अपराध की जानकारी होने के बाद भी पीड़िता की मदद नहीं कर सका। उसे मौका तब मिला जब चाइल्डलाइन की टीम ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चला रही थी। इस दौरान जब टीम उस व्यक्ति के संपर्क में आई तो उसने एक साल पुरानी सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बारे में बताया। चाइल्डलाइन की टीम के सामने उस परिवार को तलाशने की चुनौती थी। टीम ने परिवार को तो ढूंढ निकाला, लेकिन परिवार आरोपियों के डर के चलते पुलिस के पास जाने को तैयार नहीं था। टीम ने परिवार का हौसला बढ़ाया और बच्ची के साथ हुए अपराध के लिए पुलिस की मदद लेने को तैयार किया। चाइल्डलाइन की टीम के साथ पीड़ित परिवार पुलिस से मिला और घटना की जानकारी दी। खरड़ के सरकारी अस्पताल में शनिवार को पीड़िता का मेडिकल करवाया गया। थाना सोहाना में दो युवकों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के सेक्शन 4 व 6 के साथ ही आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में भी लिया है। सोमवार को मजिस्ट्रेट के सामने पीड़ित लड़की के बयान दर्ज करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed