फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two persons attack cyclist after he touches bicycle

Mohali News: साइकिल छू जाने पर दो व्यक्ति ने किया साइकिल सवार पर हमला

Thu, 12 Sep 2024 04:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 04:05 AM IST
विज्ञापन
Two persons attack cyclist after he touches bicycle
मोहाली। फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओल्ड स्पाइस लाइट प्वाइंट पर कमर पर साइकिल छू जाने पर, दो व्यक्ति ने साइकिल सवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया, जिसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच में पता लगा है कि घायल के सिर पर छह जगह करीब 30 टांके लगे और बाएं हाथ की हड्डी टूटने के कारण फ्रैक्चर लगा है।
विज्ञापन

गांव बलौंगी निवासी रोहित ने बताया कि वह फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया में एक फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार सुबह करीब दस बजे जब वह साइकिल से फैक्ट्री को ओर जा रहा था। तभी बीच रास्ते में उसकी साइकिल एक पैदल जा रहे व्यक्ति से छू गई।
विज्ञापन

उस व्यक्ति ने उसे पीछे से गाली दी। इस पर उसने उसे रुक कर माफी मांगी और वहां से जाने लगा। इतने में दूसरे व्यक्ति ने हाथ में पहने कड़े से रोहित के सिर पर वार कर दिया। जब उसने बचाव के लिए उसे पकड़ना शुरू किया तो पीछे से दूसरे व्यक्ति का दोस्त हाथ में रॉड लेकर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आते ही रोहित के सिर पर पांच से छह बार रॉड से हमला किया। जब वह सड़क पर गिर गया तो उसके हाथ पर भी कई वार किए। इसके बाद लोगों को आता देख दोनों हमलावर वहां से भाग निकले। लोगों ने उसे फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed