Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Menace of stray dogs in Mohali; 82 people fall victim every day

Mohali News: मोहाली में आवारा कुत्तों का आतंक, हर दिन 82 लोगों को बना रहे शिकार

Sun, 15 Nov 2026 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Menace of stray dogs in Mohali; 82 people fall victim every day
मोहाली। शहर की सड़कों, पार्कों और बाजारों में घूमना लोगों के लिए खतरे से खाली नहीं रह गया है। जिले में आवारा कुत्तों के हमले लगातार बढ़ रहे हैं। जनवरी से अक्तूबर 2026 तक कुत्तों के काटने के कुल 23,500 मामले सामने आए हैं। यानी औसतन रोजाना करीब 82 लोग कुत्तों का शिकार हो रहे हैं। पिछले साल इसी अवधि में 15,439 मामले दर्ज किए गए थे। इस बार घटनाओं में 44.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इसके बावजूद आवारा कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी प्रबंधन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त लेबर कमिश्नर सुशील मोंगा ने बताया कि उन्हें खुद दो बार कुत्ते काट चुके हैं। उन्होंने प्रशासन से कुत्तों के लिए उचित शेल्टर होम बनाने, वहां डॉक्टरों की टीमें तैनात करने और लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाने की मांग की।
विज्ञापन

फेज-6 सिविल अस्पताल में इलाज करवाने पहुंचे सेक्टर-69 के चरनजीत सिंह और फेज-6 के सुधीर कुमार ने बताया कि कुत्तों के काटने से उन्हें काफी परेशानी हो रही है। वहीं, सेक्टर-125 मोहाली के अजय कुमार और सुरेंद्र सिंह ने कहा कि आवारा कुत्तों के आतंक के कारण वे पैदल टहलने के लिए भी घर से बाहर निकलने से कतराते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई में सबसे ज्यादा 2858 मामले आए
फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल के मासिक आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से अक्तूबर तक हर महीने डॉग बाइट के 2300 से अधिक मामले दर्ज हुए। जुलाई में सबसे ज्यादा 2858 मामले सामने आए। इसके बाद कुछ गिरावट आई, लेकिन स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
बॉक्स | चार वर्षों में लगातार बढ़े डॉग बाइट के मामले
जनवरी-सितंबर 2023 : 12,436 मामले
वर्ष 2024 : 15,629 मामले
वर्ष 2025 : 15,439 मामले
जनवरी-अक्तूबर 2026 : 23,500 मामले

2302 कुत्तों की नसबंदी के बाद अभियान बंद
जिले में आवारा कुत्तों की आबादी नियंत्रित करने के लिए चलाया जा रहा नसबंदी अभियान भी ठप पड़ा है। सात अक्तूबर तक 2302 कुत्तों की नसबंदी की गई थी। इसके बाद नया टेंडर जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक किसी नई एजेंसी का चयन नहीं हुआ है। ऐसे में अभियान दोबारा कब शुरू होगा, यह स्पष्ट नहीं है।
बॉक्स | लोगों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग
फेज-2 निवासी अशोक झा ने कहा कि आवारा कुत्तों की समस्या कई बार उठाई जा चुकी है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हुआ। लगातार बढ़ रहे डॉग बाइट के मामले बेहद चिंताजनक हैं और प्रशासन को तुरंत कदम उठाने चाहिए। वहीं, एयरोसिटी निवासी परमजीत सिंह ने आक्रामक कुत्तों की शिकायत के लिए केंद्रीय हेल्पलाइन शुरू करने, शिकायत मिलने पर मौके पर पहुंचने वाली रेस्क्यू टीम बनाने और जरूरत के अनुसार शेल्टर होम स्थापित करने की मांग की।

कोट ---
मोहाली नगर निगम से डॉग शेल्टर बनाए जाने और नसबंदी किए जाने का काम जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए टेंडर निकाला गया है। जल्द ही डॉग बाइट की समस्या का स्थाई समाधान किया जाएगा।- सरबजीत सिंह सामाना, मेयर, मोहाली नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed