फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two people killed in road accidents, case filed against one truck driver, second escaped

सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, एक ट्रक चालक पर केस दर्ज, दूसरा फरार

Sun, 10 Jan 2021 01:08 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two people killed in road accidents, case filed against one truck driver, second escaped
ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ऑटो। - फोटो : MOHALI
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर स्थित मैक-डोनॉल्ड चौक और पटियाला रोड पर स्थित गांव छत लाइट प्वाइंट पर दोनों अलग-अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर मैक-डी चौक पर हुए सड़क हादसे में रायपुर खुर्द निवासी विनोद कुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई जय सिंह ने बताया कि उसका भाई विनोद कुमार मजदूरी करता है और जीरकपुर में काम के लिए आया हुआ था। जब वह शाम को काम से वापिस पैदल आ रहा था। इसी दौरान मैक-डी चौक के नजदीक एक ट्रक चालक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर जख्मी हो गया और उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान वीरवार की रात उसकी मौत हो गई। इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक संजीव कुमार निवासी दौलतपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश के खिलाफ धारा 304ए के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे हादसे में पटियाला रोड पर छत लाइट प्वाइंट पर शुक्रवार की रात साढ़े 12 बजे एक मिनी ट्रक और ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक मैक-डी की ओर से मोहाली जाने के लिए छत लाइट प्वाइंट को क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान राजपुरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार मिनी ट्रक ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। मृतक ऑटो चालक की पहचान आनंद पाल (38) निवासी अंब साहिब कॉलोनी, मोहाली के रूप में हुई है। राहगीरों की मदद से गंभीर घायल ऑटो चालक को मोहाली के सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी हरदीप सिंह ने बताया कि छत लाइट प्वाइंट पर हुए हादसे में मिनी ट्रक और ऑटो की भिड़ंत में ऑटो चालक आंनद पाल निवासी अंब साहिब कॉलोनी, मोहाली की मौके पर ही मौत हो गई और मिनी ट्रक चालक फरार हो गया। अज्ञात मिनी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed