{"_id":"69adddfacf49beb26c02e9bb","slug":"two-partners-of-elgon-agro-foods-have-been-booked-for-fraudulently-defrauding-hdfc-bank-of-rs-72-crore-mohali-news-c-71-1-mli1010-139977-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: एचडीएफसी बैंक से 72 करोड़ की धोखाधड़ी, एलगोन एग्रो फूड्स के दो पार्टनरों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: एचडीएफसी बैंक से 72 करोड़ की धोखाधड़ी, एलगोन एग्रो फूड्स के दो पार्टनरों पर केस दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। एचडीएफसी बैंक से करोड़ों रुपये का लोन लेकर गबन और धोखाधड़ी करने के आरोप में पंजाब स्टेट क्राइम पुलिस ने तरनतारन की एक फर्म के दो साझेदारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि फर्म ने बैंक से लिए गए कर्ज की राशि का निर्धारित उद्देश्य के बजाय अन्य जगह इस्तेमाल किया और गलत जानकारी देकर बैंक को भारी नुकसान पहुंचाया।
पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (पीबीआई) की फिनट्रेस शाखा की जांच रिपोर्ट के आधार पर स्टेट क्राइम पुलिस स्टेशन मोहाली में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सुखराज सिंह निवासी गांव भैणी मसा सिंह, जिला तरनतारन और दविंदर सिंह निवासी गांव एलगो खुर्द, जिला तरनतारन के रूप में हुई है। दोनों एम/एस एलगोन एग्रो फूड्स भिखीविंड रोड, तरनतारन के साझेदार हैं।
जांच में सामने आया कि उक्त फर्म ने एचडीएफसी बैंक की अमृतसर स्थित कोर्ट रोड शाखा से वर्ष 2022 में अलग-अलग योजनाओं के तहत करीब 52.25 करोड़ रुपये का लोन लिया था। इसमें कैश क्रेडिट लिमिट, टर्म लोन, जीईसीएल और सीजनल सीसी जैसी सुविधाएं शामिल थीं। बैंक के रिकॉर्ड के अनुसार नवंबर 2025 तक इस लोन पर कुल बकाया राशि बढ़कर करीब 72.18 करोड़ रुपये हो गई।
विज्ञापन
बैंक की शिकायत के मुताबिक फर्म ने अगस्त 2023 के बाद से किश्तों और ब्याज का भुगतान बंद कर दिया। बैंक अधिकारियों ने जब कई बार फैक्टरी का दौरा किया तो वहां कोई व्यावसायिक गतिविधि या स्टॉक नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि फर्म के मुख्य प्रमोटर सुखराज सिंह भाग गया है। फिनट्रेस की वित्तीय जांच में यह भी पाया गया कि लोन प्राप्त करने के लिए बैंक को स्टॉक और खातों से संबंधित गलत जानकारी दी गई थी।
इसके अलावा लोन की राशि को निर्धारित उद्देश्य के बजाय अन्य पक्षों के साथ लेनदेन में इस्तेमाल किया गया, जो फंड डायवर्जन और सायफनिंग का मामला बनता है। पीबीआई की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।