फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two miscreants had come to do recce of a Punjabi singer, in the encounter one was shot in the leg, the other absconding

Mohali News: पंजाबी गायक की रेकी करने आए थे दो बदमाश, मुठभेड़ में एक के पैर में लगी गोली, दूसरा फरार

Thu, 29 Feb 2024 03:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants had come to do recce of a Punjabi singer, in the encounter one was shot in the leg, the other absconding
मोहाली। गांव चप्पड़चिड़ी के एतिहासिक मैदान स्थित फतेह मीनार के पीछे सुनसान इलाके में बुधवार शाम पुलिस की स्पेशल सेल और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। क्रॉस फायरिंग में टांग पर पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। पुलिस को आरोपी से 30 बोर की पिस्टल व एक लोडेड मैग्जीन बरामद हुई है।पकड़े गए बदमाश की पहचान बनवारी पाल निवासी आगरा (यूपी) के रूप में हुई है, जो कौशल गैंग से जुड़ा है। पुलिस ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस मामले में आरोपी बनवारी पाल और उसके साथी के खिलाफ सोहाना थाने में आईपीसी की धारा 307, 34 व आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि स्पेशल सेल को शाम करीब पौने छह बजे जानकारी मिली कि चप्पड़चिड़ी इलाके में दो बदमाश घूम रहे हैं। दोनों एक नामी पंजाबी गायक की रेकी करने आए हैं। सूचना पर स्पेशल सेल की टीम ने चप्पड़चिड़ी इलाके को घेर लिया। इस बीच बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशार किया तो उन्होंने बाइक भगा ली। पुलिस ने उनका पीछा किया। फतेह मीनार के पीछे सुनसान इलाके में उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन

जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग तो एक गोली बनवारी पाल की टांग पर लगी और बाइक स्लिप होने से दोनों बदमाश नीचे गिर गए। दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों के रास्ते मौके से फरार हो गया। घायल बनवारी पाल से पुलिस को 30 बोर की पिस्टल व एक लोडेड मैग्जीन बरामद हुई है। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं, ऑपरेश को लीड कर रहे स्पेशल ब्रांच व क्रिमिनल इंटेलिजेंस के डीएसपी गुरशेर सिंह संधू ने बताया कि पुलिस इलाके को सील कर सर्च ऑपरेशन चला रही है। फरार बदमाश को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद मौके से कुछ सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन



होशियारपुर में 15 दिन पहले हुए गोलीकांड में शामिल था बनवारी
एसएसपी संदीप गर्ग ने बताया कि करीब 15 दिन पहले होशियारपुर जिले में पड़ते मालपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति व उसके घर पर तीन युवकों ने फायरिंग की थी। उस वारदात में आरोपी बनवारी भी शामिल था। आरोपी जिस मोटरसाइकिल पर गायक की रेकी करने आए थे उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस का मानना है कि यह मोटरसाइकिल चोरी की है और आरोपी उससे कई वारदात को अंजाम दे चुके हैं। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed