फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two hours of rain exposed the corporation's arrangements to deal with the rain

दो घंटे की बारिश ने खोली निगम के बारिश से निपटने के बंदोबस्तों की पोल

Wed, 08 Jul 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Two hours of rain exposed the corporation's arrangements to deal with the rain
मोहाली। मानसून के दस्तक के साथ ही नगर निगम की ओर से करीब 6 महीने से बरसात से निपटने के लिए किए जा रहे बंदोबस्तों की पोल मंगलवार रात दो घंटे की बारिश से खुल गई। दो घंटे में ही फेज-6, 5 फेज-1 स्थित एचएल मकानों में लबालब पानी भर गया। जिससे लोग घरों से बाहर आकर भीगे और पूरी रात परेशान होते रहे।
विज्ञापन

लोगों के घरों में लबालब भानी भरने से इलाके के पार्षद और नगर निगम की टीमें पानी निकालने में जुट गईं। फेज-1 में पानी को निकालने के लिए फायर ब्रिगेड की मदद लेनी पड़ी। हालांकि पार्षदों का कहना है कि वह पहले ही कई बार नगर निगम के अधिकारियों को इस परेशानी के हल के लिए पत्र दे चुके थे कि उनके इलाके में बरसात से निपटने के इंतजाम पूरे नहीं हैं। वे बुधवार सुबह इलाके का मुआयना करें।
विज्ञापन

अब लोग जिस भी घर में नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई के लिए निगम कमिश्नर और डीसी से मिलेंगे। उन्होंने सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्घू से गुहार लगाई है कि कोरोना ने पहले ही लोगों की परेशानी बढ़ाई हुई है। ऐसे में बारिश का पानी घरों में न भरे इससे निपटने के उचित इंतजाम किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल मंगलवार देर शाम तेज बारिश शुरू हो गई थी। इस दौरान पहले मेन सड़कों और पार्को में जलभराव होने लगा। इसी बीच फेज-1 के एचल क्वार्टरों में पानी पर भर गया। लोग आफत में आकर बाहर निकल आए कई घरों में करीब डेढ़ फुट तक पानी भर गया थी। यही हाल फेज-6 का था।

इलाके के पूर्व पार्षद आरपी शर्मा के एचई क्वार्टर में जलभराव हो गया। इस दौरान उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिसमें उन्होंने नगर निगम और सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसी तरह फेज-5 में सीवरेज बैक मार गया था ओर साथ ही एचई क्वार्टरों में जलभराव हो गया। इस दौरान इलाके के पार्षद पूर्व पार्षद अरूण शर्मा और अशोक झा ने बताया कि पानी भरने से लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी हुई है। अभी मानसून की शुरूआत है, नगर निगम को सबक लेते हुए, जिन जगह पर दिक्कत आई है। वहां पर रोड गलियों की सफाई का काम पहल के आधार पर करना चाहिए। इसी तरह फेज-3बी2 में पूर्व पार्षद कुलजीत सिंह बेदी के एरिया में सड़कों लबालब पानी भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed