फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two-day Punjab State Para Athletics Championship begins, over 300 athletes to participate

Mohali News: दो दिवसीय पंजाब स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आगाज, 300 से अधिक खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Mon, 16 Feb 2026 12:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two-day Punjab State Para Athletics Championship begins, over 300 athletes to participate
मोहाली। पंजाब पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से रविवार से दो दिवसीय पंजाब स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह चैंपियनशिप 16 और 17 फरवरी को बठिंडा जिले के गवर्नमेंट स्पोर्ट्स स्कूल में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

पंजाब पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव जसप्रीत सिंह धालीवाल और मीडिया प्रभारी प्रमोद धीर ने बताया कि चैंपियनशिप में पंजाब भर से 300 से अधिक पैरा एथलेटिक्स खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में शॉट पुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, लॉन्ग जंप, हाई जंप, 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1600 मीटर, 3000 मीटर और 5000 मीटर दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन


नेशनल चैंपियनशिप के लिए होगा खिलाड़ियों का चयन
पीपीएसए के नेता शमिंदर सिंह ढिल्लों और दविंदर सिंह तफी बराड़ ने बताया कि इस राज्य स्तरीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन मार्च में ओडिशा में होने वाली पैरा एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य चैंपियनशिप के लिए बड़ी संख्या में रजिस्ट्रेशन हुए हैं और प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पंजाब पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष चरणजीत सिंह बराड़, एथलेटिक्स कोच गगनदीप सिंह, जगरूप सिंह सुबा बराड़, सुखजिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह धालीवाल, सिमरनजीत कर, प्रशिक्षित डॉक्टर नवजोत सिंह बल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं खुशप्रीत भुल्लर, कुलदीप सिंह, डेविड, रमनदीप सिंह, जोबनदीप सिंह आदि विभिन्न जिम्मेदारियों में सेवाएं निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed