{"_id":"6ad3db008230eac97500ce4a","slug":"young-man-went-to-mohali-news-c-71-1-mli1017-148055-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पानी की टंकी चेक करने गया युवक, विवाद के बाद 9-10 साथियों संग फ्लैट पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पानी की टंकी चेक करने गया युवक, विवाद के बाद 9-10 साथियों संग फ्लैट पर हमला
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड स्थित फ्यू होम्स सोसायटी में पानी की टंकी चेक करने छत पर गए युवक का पड़ोसी से विवाद हो गया। आरोप है कि इसके बाद पड़ोसी अपने 9-10 साथियों के साथ युवक के फ्लैट में घुस गया और वहां मौजूद तीन युवकों व तीन युवतियों से मारपीट की। हमले में तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जसी सिंह और 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता सुमेश गर्ग निवासी नरवाना, हरियाणा ने पुलिस को बताया कि वह फ्यू होम्स सोसायटी में किराये के फ्लैट में दोस्तों मनिंदर सिंह और भव्या गर्ग के साथ रहता है। शिकायत के अनुसार, 9 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे फ्लैट में पानी नहीं आने पर वह सुरक्षा गार्ड के साथ छत पर टंकी चेक करने गया था। इसी दौरान तीसरी मंजिल पर रहने वाला जस्सी सिंह वहां पहुंचा। पानी की समस्या बताने पर दोनों के बीच कथित तौर पर गाली-गलौज और हाथापाई हो गई। इसके बाद सुमेश अपने फ्लैट में लौटकर दरवाजा बंद कर लिया।
दरवाजा तोड़कर घुसने और हथियारों से हमले का आरोप
सुमेश के अनुसार, कुछ देर बाद जस्सी अपने 9-10 साथियों के साथ फ्लैट पर पहुंचा। आरोप है कि कुछ हमलावरों ने मुख्य दरवाजे पर लातें मारकर उसे खोल दिया, जबकि कुछ बालकनी के रास्ते अंदर घुस आए। शिकायत में जस्सी पर शराब की बोतल से सुमेश के सिर पर वार करने और अन्य आरोपियों पर चाकू व कड़छी से हमला करने का आरोप लगाया गया है। मनिंदर सिंह और भव्या गर्ग के साथ भी मारपीट की गई। फ्लैट में मौजूद फीजा, स्वपना और कोमलजीत कौर से भी मारपीट का आरोप है।
विज्ञापन
बॉक्स: सामान तोड़ने और गहने गिरने का दावा
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने फ्लैट के सामान और फर्नीचर को नुकसान पहुंचाया। मारपीट के दौरान उसका चांदी का ब्रेसलेट और स्वपना की सोने की चेन गिर गई। आसपास के लोगों के एकत्र होने पर आरोपी कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
सुमेश को 10 अक्तूबर को चोटों के कारण जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने 14 अक्तूबर को पुलिस को शिकायत दी। उसने घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग पेन ड्राइव में उपलब्ध करवाने की बात भी कही है। पुलिस ने जसी सिंह निवासी फ्यू होम्स और 9-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।