फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Non-functional traffic lights and faulty CCTV cameras at Patiala Road and Nabha Sahib Chowk are causing daily traffic congestion.

Mohali News: पटियाला रोड और नाभा साहिब चौक पर बंद पड़ी ट्रैफिक लाइटें और खराब सीसीटीवी कैमरें, रोजाना लग रहा जाम

Sun, 18 Oct 2026 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Non-functional traffic lights and faulty CCTV cameras at Patiala Road and Nabha Sahib Chowk are causing daily traffic congestion.
जीरकपुर । हाइलैंड मार्ग, नाभा साहिब, वीआईपी रोड और पटियाला रोड से सटी सोसायटियों व कॉलोनियों के निवासियों ने क्षेत्र में खराब ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता जताई है।
विज्ञापन

पटियाला रोड पर पेट्रोल पंप के पास वाला चौक और नाभा साहिब लाइट पॉइंट लंबे समय से बंद पड़े हैं। इसके साथ ही इन मुख्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी पूरी तरह ठप पड़े हैं, जिससे न केवल भीषण जाम लग रहा है बल्कि सुरक्षा व्यवस्था भी राम भरोसे हो गई है।
विज्ञापन

ट्रैफिक लाइटें और निगरानी तंत्र बंद होने की वजह से रोजाना भारी जाम की स्थिति बन रही है। रोजाना सफर करने वालों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और स्कूल बसों को सुबह-शाम घंटों परेशान होना पड़ता है। जाम की स्थिति इतनी विकट हो चुकी है कि गाड़ियों, ट्रकों और बसों की लंबी कतारों में आपातकालीन एंबुलेंस भी फंस जाती हैं, जिससे गंभीर मरीजों की जान पर लगातार खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन को कई बार शिकायतें व ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। संबंधित विभागों की अनदेखी के चलते हजारों वाहन चालक जान जोखिम में डालकर बिना किसी निगरानी वाले इन चौराहों से निकलने को मजबूर हैं।
इलाका निवासियों ने मीडिया के माध्यम से उच्च प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से पुरजोर अपील की है कि वे तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करें, खराब ट्रैफिक लाइटों और सीसीटीवी कैमरों को बिना किसी देरी के ठीक कराया जाए और व्यस्त समय में ट्रैफिक संचालन के लिए पुलिस कर्मी तैनात किए जाएं।


कोट ::::
बंद पड़ी हुई ट्रैफिक लाइट्स संबंधी हमने उच्च अधिकारियों को पत्र लिख दिया है। उम्मीद है कि जल्द ही ट्रैफिक लाइट्स को ठीक करवा दिया जाएगा। - इंस्पेक्टर संजीव कुमार, प्रभारी, ट्रैफिक पुलिस जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed