फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kharar police arrested six person for demanding extortion

Mohali News: बिल्डर को धमका कर मांगी दो करोड़ रुपये की रंगदारी, खरड़ पुलिस ने छह शातिरों को दबोचा

Thu, 29 Dec 2022 01:25 PM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Thu, 29 Dec 2022 01:25 PM IST
सार

बिल्डर से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को खरड़ के रहने वाले छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में कुलजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, अमृत सिंह, गौतम और मनी करवल शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Kharar police arrested six person for demanding extortion
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खरड़ पुलिस ने बिल्डर को डरा-धमकाकर दो करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में छह युवकों को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी खरड़ के बताए जा रहे हैं। खरड़ के छज्जूमाजरा स्थित सुखमनी एनक्लेव के बिल्डर नितिन नागपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बीते महीने 27 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे एक कार उनके ऑफिस के बाहर रुकी। इस कार पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी। कार से उतरते ही छह युवक उनके पास पहुंचे और पूछा कि नितिन नागपाल कौन है। जब उन्होंने कहा कि मैं ही नितिन नागपाल हूं, बताएं क्या काम है तो उनमें से एक युवक बोला कि दिल्ली से आए हो लेकिन पंजाब के कायदे-कानून पता नहीं हैं। खरड़ के अलावा शिमला में भी प्रॉपर्टी से जुड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं। चुपचाप दो करोड़ रुपये दे दो नहीं तो नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहो। इसके बाद धमकाते हुए सभी आरोपी युवक ऑफिस के बाहर से चले गए।

विज्ञापन


लगभग दो सप्ताह बाद 12 दिसंबर को मूलरूप से दिल्ली के रहने वाले बिल्डर नितिन नागपाल का पार्टनर नवीन कुमार सुखमनी एनक्लेव पहुंचा तो देखा कि पार्किंग में बिना नंबर प्लेट की एक फोर्ड एंडेवर और एक टाटा इंडिगो कार खड़ी है। नवीन कुमार ने जब इन कारों के बारे में सुरक्षा गार्ड से पूछा तो उसने बताया कि इन दोनों कारों में सवार छह युवक जबरदस्ती धक्का-मुक्की कर कंपनी के आफिस में बैठे हैं।

विज्ञापन


नवीन कुमार ने अंदर जाकर देखा तो दो युवक रिसेप्शन और चार युवक दफ्तर में बैठे थे। नवीन कुमार ने जबरदस्ती दफ्तर में घुसने का कारण पूछा तो एक युवक बोला कि गोला राय कोटिया हूं, नितिन नागपाल कहां है। नवीन कुमार ने बताया कि नितिन नागपाल दिल्ली गए हैं। इस पर उस युवक ने कहा कि नितिन नागपाल को दो करोड़ रुपये देने को कहा था। रुपये न मिले तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार ने जब विरोध जताया तो खुद को गोला राय बताने वाले युवक ने पिस्टल निकाल कर उसे धमकी दी कि एक सप्ताह में रुपयों का इंतजाम कर लो नहीं तो हम नितिन का इंतजाम कर देंगे। बिल्डर नितिन नागपाल और नवीन कुमार ने डर वश इस घटना के बारे में किसी से कोई जिक्र नहीं किया। उन दोनों ने अपने स्तर पर इस बारे में जांच-पड़ताल शुरू की। इसी बीच 23 दिसंबर की दोपहर को नितिन नागपाल के फोन पर एक अनजान नंबर से मिस्ड कॉल आई।

नितिन नागपाल ने जब उस नंबर पर कॉल की तो दूसरी ओर से धमकी भरे लहजे में युवक ने कहा कि तुमने पुलिस में शिकायत कर ठीक नहीं किया है, अब इसका नतीजा भुगतने के लिए तैयार रहो। इस धमकी से परेशान होकर बिल्डर नितिन नागपाल ने इसकी शिकायत खरड़ सिटी थाने में दर्ज करवाई।

 

बिल्डर से करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगने की शिकायत के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को खरड़ के रहने वाले छह युवकों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में कुलजिंदर सिंह, जसविंदर सिंह, हरविंदर सिंह, अमृत सिंह, गौतम और मनी करवल शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed