फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two crore cheated by dreaming of acquiring land for two hundred feet wide road

दो सौ फुट चौड़ी सड़क के लिए जमीन एक्वायर करने का सपना दिखा ठगे दो करोड़

Sun, 21 Nov 2021 01:54 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Two crore cheated by dreaming of acquiring land for two hundred feet wide road
मोहाली। दो सौ फुट चौड़ी सड़क की योजना के लिए जमीन एक्वायर करने का सपना दिखाकर एक जमीन मालिक परिवार से जमीन बेचने के नाम पर दो करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में स्टेट क्राइम बांच ने दो आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि इंद्र सिंह निवासी पटियाला और हरबंस सिंह निवासी सनौर के रूप में हुई है। अभी आरोपी पुलिस रिमांड पर चल रहे हैं और पुलिस का दावा है कि आरोपियों से पूछताछ में कई और राज खुलेंगे।
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित जमीन मालिक जीसी सैनी ने कहा कि रवि इंद्र सिंह मोहाली की सेक्टर-71 उसकी कोठी में किराए पर रह रहा था और समय पर किराया देता था। रवि इंद्र का कहना था कि उसकी कई एकड़ जमीन है और उसका काफी अच्छा कारोबार है। ऐसे में जीसी सैनी को रवि इंद्र की बातों पर विश्वास हो गया। इसी बीच आरोपी रवि इंद्र ने उसके सामने एक प्रस्ताव रखा कि बरनाला में 200 फुट चौड़ी रोड बनने जा रही है और सरकार इसके लिए जमीन एक्वायर करेगी। साथ ही कहा कि उसकी जमीन भी उस सड़क की राह में आएगी और अगर वह अपनी जमीन बेच दे तो उसको काफी अच्छे दाम मिल सकते हैं। यह सुनकर वह अमृतसर से मोहाली उससे मिलने आ गया और उसकी बातों में गया। इसी दौरान उसने आरोपी रवि इंद्र से जमीन का सौदा कर लिया और लाखों रुपये चुका भी दिए। इसके बाद आरोपी ने उसे तहसील दफ्तर में बुलाया और यहां पर सौदे के मुताबिक जमीन से जुड़े दस्तावेजों की फोटो कापी तक करवाई। ऐसे में उसका रवि इंद्र सिंह पर विश्वास बढ़ता ही जा रहा था और उसने आरोपी को जमीन के करीब दो करोड़ रुपये तक दे दिए थे।
विज्ञापन

लेकिन बाद में पता चला कि उसके साथ धोखा हुआ है। इस पर उसने अमृतसर पुलिस को शिकायत दे दी और अमृतसर पुलिस ने उसके बयान दर्ज किए। इसके बाद आरोपी ने उक्त मामले की जांच किसी अन्य जिले की पुलिस से करवाने की शिकायत दी। आखिर में केस स्टेट क्राइम बांच को सौंप दिया गया। इसके बाद उक्त आरोपी रवि इंद्र सिंह निवासी पटियाला और हरबंस सिंह निवासी सनौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर स्टेट क्राइम बांच ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। अभी दोनों आरोपी चार दिन के पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे पूूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपियों ने किसी और को निशाना तो नहीं बनाया है। इसके अलावा किसी अन्य के साथ ठगी हुई तो वह भी पुलिस को शिकायत दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed