{"_id":"64595b90667feb8a5507d0f5","slug":"two-cars-collided-at-light-point-case-registered-against-unknown-driver-mohali-news-c-71-1-mli1001-345-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: लाइट प्वाइंट पर दो कारों में भिड़ंत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: लाइट प्वाइंट पर दो कारों में भिड़ंत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज
Tue, 09 May 2023 01:59 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Tue, 09 May 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
लाइट प्वाइंट पर दो कारों में भिड़ंत, अज्ञात चालक पर केस दर्ज
सेक्टर-79-80 रोड पर हाउसफेड कांप्लेक्स के पास हुए हादसे में एक व्यक्ति जख्मी
संवाद न्यूज एजेंसी
मोहाली। हाउसफेड कांप्लेक्स के नजदीक लाइट प्वाइंट पर दो कारों में भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक कार चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जख्मी परमजीत सिंह की शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में परमजीत सिंह ने बताया कि वह इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8 में एक कंपनी में काम करता है। 27 अप्रैल की रात वह काम से घर लौट रहा था। रात करीब डेढ़ बजे जब वह सेक्टर-79-80 लाइट प्वाइंट के नजदीक हाउसफेड कांप्लेक्स के पास पहुंचा तो हाउसफेड हाउसिंग सोसायटी की ओर से तेज रफ्तार एक कार आई और उसके चालक ने लापरवाही से उनकी कार में टक्कर मार दी। इस कारण दोनों कारों की भिड़ंत हो गई और उनकी कार घिसटती हुई चौक के दूसरी तरफ चली गई। इस हादसे में उन्हें काफी गंभीर चोट लगी हैं और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
हादसे के बाद राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। यहां पर हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया। इस हादसे के दौरान उन्होंने कार का नंबर नोट कर लिया था। इसके आधार पर अब तक उनकी आरोपी के साथ राजीनामे की बात चलती रही। लेकिन वह सफल नहीं होने पर अब उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है।