{"_id":"68d9878cf2180ccd080cacac","slug":"two-bike-riders-snatch-gold-chain-from-womans-neck-case-registered-mohali-news-c-71-1-spkl1025-134023-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: बाइक सवार दो लोगों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: बाइक सवार दो लोगों ने महिला के गले से सोने की चेन झपटी, केस दर्ज
विज्ञापन
जीरकपुर। माया गार्डन सिटी, नगला रोड निवासी नेहा शर्मा से दो बाइक सवार सोने की चेन झपटकर भाग गए। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नेहा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सहेली निधि के साथ उसकी स्कूटी पर वीआईपी रोड पर किसी काम से गई थीं। लौटते समय जैसे ही वह मेट्रो स्टोर के सामने वॉलपेपर वाली दुकान के पास मुड़ी, तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए।
नेहा के अनुसार पीछे बैठे युवक ने चलती बाइक से उसके बाजू को हल्का धक्का देकर गले में पड़ी सोने की चेन झपट ली। नेहा ने कुछ दूरी तक उनका पीछा किया लेकिन वह गिर पड़ी। राहगीरों ने भी आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, मगर वे भाग गए। पुलिस ने बाइक सवार दो के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।