फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Two arrested including four boxes of illegal liquor from Scorpio, case registered

स्कॉर्पियो से अवैध शराब की चार पेटी समेत दो गिरफ्तार, केस दर्ज

Fri, 01 Oct 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Two arrested including four boxes of illegal liquor from Scorpio, case registered
मोहाली। फेज-8 थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब की चार पेटियों को कब्जे में लेकर उनके खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान हरियाणा के जिला सिरसा के रहने वाले गुरजंट सिंह और हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के रहने वाले अमरिंदर सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बुधवार शाम कुंभड़ा चौक पर फेज-8 पुलिस की ओर से नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को रोक कर जब उसकी तलाशी ली तो उसकी डिग्गी से पुलिस को अंग्रेजी शराब की चार पेटियां बरामद हुई। पुलिस की पूछताछ में शराब के बारे में कार सवार कोई कागजात या परमिशन नहीं दिखा सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों कार सवारों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed