फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Transporter booked a truck to transport army supplies; swindled out of one lakh rupees

Mohali News: सेना का सामान भेजने के लिए ट्रांसपोर्टर ने बुक कराया ट्रक, एक लाख रुपये की हुई ठगी

Mon, 14 Sep 2026 01:53 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Transporter booked a truck to transport army supplies; swindled out of one lakh rupees
मोहाली-जीरकपुर। जस्ट डायल पर ट्रक बुक कराने के चक्कर में डेराबस्सी के एक ट्रांसपोर्टर से एक लाख रुपये की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने साडा शिव लॉजिस्टिक्स नाम से एक फर्जी कंपनी बनाई। उन्होंने ट्रांसपोर्टर को तीन ट्रक उपलब्ध कराने का झांसा दिया। यह ठगी तब हुई जब ट्रांसपोर्टर सेना का सामान हैदराबाद से लेह-लद्दाख पहुंचाने के लिए ट्रक ढूंढ रहे थे। दविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी जीरकपुर में गिल ट्रांसपोर्ट नाम की कंपनी है।
विज्ञापन

उनकी कंपनी को सेना का सामान हैदराबाद से लेह-लद्दाख पहुंचाना था। इसके लिए उन्होंने 25 अगस्त को जस्ट डायल पर ट्रकों की बुकिंग के लिए कंपनियां खोजीं। इसी दौरान साडा शिव लॉजिस्टिक्स के नाम से दिए गए दो मोबाइल नंबरों पर उनका संपर्क हुआ। फोन करने वालों ने बताया कि उनके पास तीन ट्रक हैं जो यह काम कर सकते हैं। आरोपियों ने कंपनी के नाम से 1.86 लाख रुपये का बिल भेजा। उन्होंने 1.30 लाख रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में मांगे। दविंदर सिंह ने अपनी पत्नी के एसबीआई खाते से 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के खाते में 90 हजार रुपये भेजे। इस तरह कुल एक लाख रुपये का भुगतान किया गया।
विज्ञापन


फर्जीवाड़े का खुलासा
रकम भेजने के करीब दो दिन बाद दविंदर सिंह की बात गुरप्रीत सिंह नामक व्यक्ति से हुई। गुरप्रीत ने खुद को साडा शिव लॉजिस्टिक्स का ट्रक ड्राइवर बताया। उसने खुलासा किया कि कंपनी ने सामान भेजने के लिए कोई भुगतान नहीं किया है। इस कारण कोई ट्रक बाहर नहीं निकल सकता था। शिकायतकर्ता ने दोबारा साडा शिव लॉजिस्टिक्स के नंबर पर संपर्क किया। आरोपियों ने फिर से और पैसों की मांग करनी शुरू कर दी और बाद में फोन उठाना बंद कर दिया। अज्ञात लोगों ने साडा शिव लॉजिस्टिक्स के नाम का दुरुपयोग किया। उन्होंने एक फर्जी कंपनी बनाकर ट्रांसपोर्टर को झांसा दिया। आरोपियों ने पहले 1.86 लाख रुपये का बिल भेजा। इसके बाद 1.30 लाख रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में मांगे। उन्होंने व्हाट्सएप के माध्यम से बैंक खातों की जानकारी साझा की। इस तरह फर्जी ड्राइवर बनकर दविंदर सिंह से एक लाख रुपये ठग लिए गए। इस मामले में साइबर क्राइम थाना मोहाली में ऑनलाइन शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस कार्रवाई के अनुसार, इस शिकायत पर ई-जीरो एफआईआर पहले ही दर्ज हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। ठगी में इस्तेमाल बैंक खातों से जुड़े विवरण की भी गहन जांच की जा रही है। - गुरसिमरन वीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना साइबर क्राइम मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed