फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Traders' Commission meeting in Mohali: 150 complaints reviewed, 100 resolved

मोहाली में ट्रेडर्स कमीशन की बैठक : 150 शिकायतों की समीक्षा, 100 का निपटारा

Tue, 01 Sep 2026 01:48 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Traders' Commission meeting in Mohali: 150 complaints reviewed, 100 resolved
मोहाली। जिला ट्रेडर्स कमीशन की सोमवार को हुई बैठक में व्यापारियों की 150 शिकायतों की समीक्षा की गई। इनमें से 100 शिकायतों का सफलतापूर्वक निपटारा कर दिया गया है। शेष लंबित मामलों को अगले दौर की बैठकों से पहले निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन




बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (जनरल) गीतिका सिंह ने की। पिछली बैठक की 54 शिकायतों सहित कुल 150 मामलों की समीक्षा की गई। गीतिका सिंह ने संबंधित विभागों को लंबित शिकायतों को प्राथमिकता पर निपटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अगले सप्ताह से बैठकों का नया दौर शुरू होगा। इससे पहले इन शिकायतों का ठोस समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों की शिकायतों के समाधान में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। विभागों को आपसी तालमेल से काम करते हुए समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने को कहा गया।
विज्ञापन




व्यापारियों की समस्याओं के समाधान पर जोर

जिला ट्रेडर्स कमीशन के अध्यक्ष रणजीत पाल सिंह ने कमीशन के गठन के उद्देश्य बताए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य, जिला और विधानसभा हलका स्तर पर कमीशन बनाए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य व्यापार के लिए अनुकूल वातावरण बनाना और समस्याओं का समय पर समाधान करना है। उन्होंने विभागों से लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने की अपील की। बैठक में उप अध्यक्ष तरलोचन सिंह बैदवान सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed