फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Municipal Corporation's dual action on garbage: 13 collection points covered, cameras installed at nine

कूड़े पर निगम की दोहरी कार्रवाई : 13 पॉइंट ढके, नौ पर कैमरे लगाए

Tue, 01 Sep 2026 01:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation's dual action on garbage: 13 collection points covered, cameras installed at nine
मोहाली। नगर निगम ने शहर में सड़क किनारे कूड़े के ढेर और खुले आरएमसी पॉइंटों की समस्या से निपटने के लिए नई पहल की है। निगम ने पुराने 13 आरएमसी पॉइंटों को जीआई शीटों से ढकना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही एयरपोर्ट रोड पर एक नया आरएमसी पॉइंट भी तैयार किया गया है। इस कदम का उद्देश्य कूड़े को निर्धारित जगह तक सीमित रखना और शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना है। एयरपोर्ट रोड पर जहां नया आरएमसी पॉइंट बना है, वहां पहले अक्सर कूड़े का अंबार लगा रहता था। यह जगह शहर में प्रवेश करने वालों को गंदगी का अनुभव कराती थी। अब निगम ने इस स्थान पर एक व्यवस्थित आरएमसी पॉइंट बनाया है। सफाई व्यवस्था पर निगरानी के लिए आरएमसी पॉइंटों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। अब तक नौ पॉइंटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा चुके हैं। बाकी पॉइंटों पर भी जल्द ही कैमरे लगाने की तैयारी है। इन कैमरों से सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने वालों पर नजर रखी जाएगी और पहचान होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन



गमाडा क्षेत्रों में भी बनेंगे पॉइंट
नगर निगम गमाडा के अधीन आने वाले इलाकों में भी इसी तर्ज पर आरएमसी पॉइंट बनाएगा। इन पॉइंटों के निर्माण का खर्च गमाडा के कोष से किया जाएगा। निगम ने पॉइंट बनाने के लिए जगह उपलब्ध करवाने के लिए गमाडा को पत्र भेजा है। कुछ स्थानों का चयन भी किया गया है। जगह मिलने के बाद वहां भी जीआई शीट से ढके व्यवस्थित आरएमसी पॉइंट तैयार होंगे।
विज्ञापन




इस पहल पर अपनी बात रखी। जीआई शीट इसलिए लगाई जा रही हैं ताकि कूड़ा आरएमसी पॉइंट के अंदर ही रहे। इससे कूड़ा सड़कों पर नहीं फैलेगा। आरएमसी पॉइंटों को कवर करने और सीसीटीवी लगाने का काम शहर की सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए हो रहा है। - सरबजीत सिंह समाना, मेयर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed