फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   To promote sports, 129 playgrounds will be built in the district with Rs 3.86 crores.

Mohali News: खेलों को बढ़ावा देने के लिए जिले में 3.86 करोड़ से बनेंगे 129 खेल के मैदान

Thu, 23 Nov 2023 02:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:00 AM IST
विज्ञापन
To promote sports, 129 playgrounds will be built in the district with Rs 3.86 crores.
मोहाली। जिले में खेलों को बढ़ावा देने के लिए गांवों के बच्चों को खेलने के लिए जल्द ही नजदीक ही खेल के मैदान मिलेंगे। खेल विभाग 3.86 करोड़ रुपये की लागत से 129 खेल मैदान बनाने जा रहा है। इनमें से डेराबस्सी में 36 में से तीन, खरड़ में 26 में से छह, माजरी में 38 में से दस और मोहाली में 29 में से एक खेल मैदान तैयार हो चुके हैं। यह जानकारी एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी ने दी है।उन्होंने कहा कि गांवों में गर्मियों में पानी की समस्या न हो, इसके लिए 75 साझे जल तालाब बनने हैं। इनमें से 60 का काम पूरा हो चुका है। वहीं, डेराबस्सी में 21 में से 21, खरड़ में 15 में से 11, माजरी में 22 में से 15 और मोहाली में 17 में से 13 आम जल तालाब बनाए जा चुके हैं। उन्होंने अफसरों को काम में तेजी लाने के आदेश दिए। वहीं, बताया कि गांव के स्कूलों में करीब 960 लाख रुपये की लागत से 443 विभिन्न विकास कार्य करवाए जाने थे, जिनमें से 397 कार्य पूरे हो चुके हैं। वहीं अक्तूबर में जिले में 636 से अधिक युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया। वहीं, छह रोजगार शिविर लगाकर 272 युवाओं की काउंसिलिंग की गई।
विज्ञापन

एडीसी ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मगनरेगा) के तहत मगनरेगा श्रमिकों को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। योजना के तहत गांवों में 3522 लाख में से 2250.5 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं। इस अवसर पर एसडीएम मोहाली चंद्र ज्योति सिंह, एसडीएम डेराबस्सी हिमांशु गुप्ता, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अमनिंदर पाल सिंह चौहान और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed