फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tires worth lakhs stolen by lifting the shutter of the shop from the jack on Barwala Road in Derabassi

डेराबस्सी में बरवाला रोड पर दुकान के ताले तोड़ लाखों के टायर चोरी

Sun, 23 Jan 2022 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Tires worth lakhs stolen by lifting the shutter of the shop from the jack on Barwala Road in Derabassi
डेराबस्सी। शहर में चुनाव के मद्देनजर पुलिस की ओर से की जा रही सख्ती के बावजूद डेराबस्सी में चोरों का आतंक जारी है। शुक्रवार की रात चोर एक टायरों की दुकान के ताले तोड़कर लाखों रुपये के टायर चोरी करके ले गए। पुलिस ने मौके का दौरा कर जांच शुरू कर दी है। दुकान मालिक अमृत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने ट्रक, कार, ट्रैक्टर और मोटरसाइकिलों के टायरों की दुकान बरवाला रोड पर यूनियन के सामने खोली हुई है। शुक्रवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान को ताला लगाकर गए थे। सुबह उनके पड़ोसी दुकानदार ने उनकी दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। उन्होंने मौके पर पहुंच कर देखा तो ताले टूटे पड़े थे और दुकान से करीब 62 टायर और बैटरी गायब थीं। चोरों ने जैैक की मदद से पहले शटर उठाया और दुकान के अंदर दाखिल होकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

अमृत सिंह ने बताया कि चोर किसी बड़े ट्रक में टायर लादकर ले गए होेंगे, क्योंकि 62 टायर छोटी गाड़ी में नहीं जा सकते। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है। लॉकडाउन के दौरान चोरी की वारदातों ने दुकानदारों की नींद उड़ा दी है। इसको लेकर लोगों ने रोष प्रकट करते हुए कहा कि पुलिस ने जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए हुए हैं और नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी भी ली जा रही है। पुलिस के अलावा अर्धसैनिक बल भी तैनात हैं। लेकिन इतनी सख्ती के बावजूद चोर वारदात कर रहे हैं। पिछले हफ्ते भी बरवाला रोड पर एक फैक्ट्री और मीट मार्केट में चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की गई थी। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

इस बारे में थाना प्रभारी कुलबीर सिंह ने बताया कि मौके पर जांच करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed