फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three youth gang-raped against minor before Raksha Bandhan, one arrested

तीन युवकों ने रक्षा बंधन से पहले नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, एक गिरफ्तार

Fri, 07 Aug 2020 01:51 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three youth gang-raped against minor before Raksha Bandhan, one arrested
लालडू। शहर के नजदीकी एक गांव में 9 साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन युवकों पर केस दर्ज कर एक 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं। दोनों की उम्र 20 साल के करीब है। सूत्रों से पता चला है कि आरोपी पीड़िता के दूर के रिश्ते में चचेरे भाई लगते हैं। हालांकि पुलिस वालों इस बारे में कुछ भी बोलने से बचते रहे। लालड़ू थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने दुष्कर्म होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक यह वारदात उस समय हुई जब भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन के त्योहार को एक दिन बाकी था। लालड़ू थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने बताया कि पीड़िता की मां ने अपनी शिकायत में बताया कि उक्त वारदात एक अगस्त की रात कह है। अचानक हुई वारदात के बाद लड़की काफी सहम गई थी और उसकी तबीयत खराब हो गई थी। जब उसकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो 5 तारीख को उसे डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर लड़की ने अपनी मां को पूरी बात बताई। उसने बताया कि उसके पड़ोसी तीन युवक उसे अपने साथ बहला फुसला कर कमरे में ले गए थे। जहां पर उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। इसके साथ ही उसे धमकाया गया कि अगर उसने अपना मुंह खोला तो उसके घातक नतीजे भुगतने पड़ेंगे। पुलिस ने पीड़िता की मां के बयान पर काबू किए गए युवक के खिलाफ आईपीसी 376ए बी के अलावा पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर सच्चाई का पता लगाने में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी को शुक्रवार को डेराबस्सी अदालत में पेश किया जाएगा। हालांकि पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी 19 वर्षीय युवक को गांव से ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed