{"_id":"6848761ad18a8cdf6c01e04f","slug":"three-teenage-girls-missing-police-register-kidnapping-case-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130036-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: तीन किशोरियों लापता, पुलिस ने अपहरण का मामला किया दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: तीन किशोरियों लापता, पुलिस ने अपहरण का मामला किया दर्ज
विज्ञापन
मोहाली। जिले में तीन अलग-अलग जगह से किशोरियों के लापता होने का मामला सामने आया है। इन तीनों मामलों में पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। अपहरण हुईं किशोरियों में दो 13 और एक 14 साल की है। परिजनों ने पुलिस को आरोपियों के नाम बताए हैं। एक मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
जीरकपुर पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है। एक गांव निवासी एक किशोरी 6 जून से अपने घर से लापता है। बच्ची किसान परिवार से संबंध रखती है। उसके पिता ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बेटी को किसी अज्ञात ने किडनैप कर अपने पास बंधक बनाया हुआ है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ 137(2) व 96 के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं दूसरा मामला भी जीरकपुर थाने में दर्ज किया गया है। एक गांव नगला से 14 वर्षीय किशोरी 3 जून से लापता है।
उसकी मां ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि रोशन नाम के युवक ने उसकी बेटी का किडनैप किया है। पुलिस ने रोशन के खिलाफ 137(2) व 96 के तहत मामला दर्ज किया है। तीसरी युवती भी किसी अन्य गांव से लापता है। इस मामले में तिसंबली के रहने वाले पंकज कुमार के खिलाफ पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज किया है।