फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three people were caught in a raid in the society, released after interrogation

Mohali News: सोसायटी में छापेमारी कर तीन लोगों को पकड़ा, पूछताछ के बाद छोड़ा

Wed, 12 Jun 2024 06:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 06:13 AM IST
विज्ञापन
Three people were caught in a raid in the society, released after interrogation
जीरकपुर। पुलिस ने सोमवार रात करीब 10 बजे 200 फीट रोड पर स्थित अलस्पेजिया सोसायटी के एक फ्लैट में छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। दो व्यक्ति सोसायटी की दूसरी मंजिल से छलांग मारकर फरार हो गए। हालांकि, पुलिस की पूछताछ के बाद पकड़े हुए लोगों को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


एलएसपेजिया सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि सोमवार रात करीब पौने दस बजे फ्लैट नंबर 202 में छापा मारकर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। दो युवक दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर, दो भारी बैगों के साथ अलग-अलग दिशा में फरार हो गए थे। लोगों ने बताया कि बिल्डर की ओर से सोसाइटी में कुछ युवक पीजी के रूप में रखे गए हैं। जिनकी अभी तक पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाई गई है। इससे पहले भी सोसाइटी निवासियों के पास हुल्लड़बाजी की शिकायतें आती रही हैं। जिस कारण समिति की महिलाओं ने सैर करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

सोसायटी निवासियों ने शक जाहिर किया कि जो युवक भागे हैं, वे किसी गैंग से जुड़े हो सकते हैं। उनके बैग में हथियार आदि भी हो सकते हैं। यदि उनके पास कुछ भी संदिग्ध नही था तो उनको दीवार फांदकर भागने की जरूरत नही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, पुलिस ने जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया है उनको पूछताछ में बेकसूर पाया गया गया। लेकिन, पुलिस की कार्रवाई के कारण सोसायटी में डर का माहौल बना हुआ है। रात 12 बजे तक सोसायटी निवासी पुलिस और बिल्डर के साथ संपर्क करने में जुटे थे, लेकिन उनका संपर्क नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed