फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Three killed, 152 new infected and 359 cured from corona in Mohali

मोहाली में कोरोना से तीन की मौत, 152 नए संक्रमित और 359 ठीक हुए

Sun, 27 Sep 2020 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Three killed, 152 new infected and 359 cured from corona in Mohali
मोहाली। जिले में कोरोना महामारी से शनिवार को तीन और लोगों की मौत हो गई। जबकि 152 लोगों कोरोना संक्रमित हुए हैं। वहीं, रिकॉर्ड 359 लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अब जिले में कोरोना से 180 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना को मात देने के लिए जिला सेहत विभाग कई कदम उठा रहा है। वहीं, लोगों से सहयोग की अपील की गई है कि वह घरों से कम निकलें, जिससे कोरोना महामारी को मात दी जा सके।
विज्ञापन

शनिवार को जिन तीन लोगों की मौत हुई है, उनमें एक 64 वर्षीय महिला थी और पटियाला के राजिंद्रा अस्पताल में भरती थी। इसके अलावा दो अन्य लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में मोहाली से सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। नए संक्रमितों में मोहाली शहरी एरिया में 64, खरड़ में 28, ढकौली में 17, डेराबस्सी में 3, बनूड़ में 3, बूथगढ़ में 3, कुराली में 5 और लालड़ू में एक केस सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिले में अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 9520 पहुंच गई। इनमें से 2395 सक्रिय हैं और ठीक हो चुके लोगों की संख्या 6945 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed